Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

मुजफ्फरनगर में दो मीडियाकर्मियों समेत छह की हत्या, कर्फ्यू (देखें राजेश वर्मा की तस्वीरें)

वेस्ट यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में दो समुदायों के बीच पिछले एक सप्ताह से सुलग रही हिंसा की चिंगारी ने आज बड़ा रूप ले लिया. शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला अबूपुरा में आईबीएन-7 के पत्रकार राजेश वर्मा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. हिंसा में अन्य स्थानों पर भी पांच अन्य लोगों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि हिंसा में एक फोटोग्राफर इसरार अहमद की भी मौत हो गई. इस साम्प्रदायिक हिंसा में कई अन्य जगह भी लोगों के मरने व भारी मात्रा में घायल होने की सूचना मिल रही है. जनपद में जगह-जगह हो रही हिंसक घटनाओं में जानमाल का काफी नुकसान हो रहा है. जिला प्रशासन ने नगर के तीनों थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाने के साथ ही पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की गश्त तेज कर दी है. 

उपरोक्त तस्वीर में साफ दिख रहा है कि राजेश वर्मा के सीने में दंगाइयों ने गोली उतार दी है. नीचे राजेश वर्मा की एक पुरानी तस्वीर.
फेसबुक पर SK Chaudhary Sonu ने जो विवरण दिया है, वह इस प्रकार है: यूपी के मुजफ्फरनगर मे पिछले एक हफ्ते से जारी सांप्रदायिक तनाव मे आज 5 लोगों के साथ आईबीएन7 के एक पत्रकार की मौत हो गई, दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि दंगे की खबर एक पत्रकार साथी के मौत के बाद न्यूज चैनलों पर चली जबकि एक हफ्ते पहले ही 3 लोगों की मौत हुई थी । बावजूद इसके एक सवाल की 2002 गुजरात के लिए "दंगा" शब्द का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए मुजफ्फरनगर मे "हिंसक झड़प" शब्द कयों ? मीडिया ने पिछले एक सालों मे यूपी मे हुए दंगे को लेकर हमेशा नर्म रुख अपनाया है कि कहीं सदभाव ना बिगड़ जाए..

संबंधित खबरें…

इस मौत पर आज आप कोई समाचार ना सुने तो यह पत्रकारिता के दोगलेपन की मिसाल होगी

—

मुजफ़्फ़रनगर उपद्रव कवर कर रहे पत्रकार की मौत का जिम्मेदार कौन?

—

आईबीएन7 अपने पत्रकार की हत्या की खबर नहीं चला रहा, शेम शेम

—

दंगे में मारे गए पत्रकार राजेश के परिजनों को आईबीएन की तरफ से भरपूर मदद दी जाए

    —

    CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
    Click to comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    … अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

    Advertisement

    You May Also Like

    विविध

    Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

    विविध

    : काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

    विविध

    पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

    विविध

    राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...