प्रभात खबर, मुजफ्फरपुर ब्रांच के एचआर हेड ने इस्तीफा दे दिया. रांची की तिरछी नज़र में वह सबसे ऊपर थे और उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था. जमशेदपुर के संपादक अनुज सिन्हा के भाई रांची एचआर में सेकेण्ड मैन है इसलिए अभी धनबाद और जमशेदपुर को टच नहीं किया जा रहा है.
बहराइच में बीते माह अपने आप को एक टीवी चैनल का पत्रकार बता रहे एक व्यक्ति की जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर में छात्रों ने जमकर धुनाई कर दी. घटना तब घटी जब वह विद्यालय के एक शिक्षक पर धौंस जमा रहे थे. वहीं एक कथित क्षेत्रीय पत्रकार कोटेदार के यहां गये थे, तभी कोटेदार के परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी. जिला चिकित्सालय में एक घटना के बाद खुद को पत्रकार बताते पहुंचे एक व्यक्ति की घटना के मद्देनजर जुटे लोगों ने धुन दिया. इन पिटाई की घटनाओं पर जिले की मीडिया जगत में चर्चाए तेज हैं.





