Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मुजफ्फरपुर में पत्रकार संरक्षण में चलता था देह व्यापार का धंधा, छापेमारी से हुआ खुलासा

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के कटहीपुल के पास मौर्या होटल में एक तथाकथित पत्रकार के संरक्षण में चलता है देह व्यापार का धंधा. बदले में पत्रकार को पांच हजार रुपये महीने का नजराना मिलता है. उस होटल में मीडिया का आफिस भी बना दिया था ताकि किसी की नजर उस होटल पर नहीं पड़े. वही जाकर पत्रकार खबर भेजता था ताकि होटल संचालक भयमुक्त होकर देह व्यापार का धंधा करा सके. दो मंजिला मकान के पूरे कमरे में देह व्यापार का धंधा जोरों से चल रहा था. नगर डीएसपी उपेन्द्र कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मौर्या होटल में काफी संख्या में युवक और युवती जुटे हैं.

पुलिस ने टीम बनाकर चारों तरफ से घेराबंदी कर मौर्या होटल में छापेमारी की. इसमें चार जोड़े युवक और युवती आपतिजनक स्थिति में पकड़े गये. वहीं कुछ को भनक लगते ही गुप्त रास्ते से फरार हो गये. पुलिस द्वारा पूछताछ में संचालक और देह व्यापार से जुड़ी एक महिला ने बताया कि एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर यहां बराबर आते जाते हैं. उनकी सुरक्षा में ये धंधा चलता है. इसके बदले उन्हें पांच हजार रुपया बतौर कमीशन दिया जाता है. छापेमारी के समय तथाकथित पत्रकार का फोन होटल संचालक के मोबाइल पर आ जाता है. संचालक ने बात करने के लिए डीएसपी को फोन दे दिया लेकिन डीएसपी ने बात करने से इनकार कर दिया और होटल संचालक की जमकर पिटाई कर थाने में बंद कर दिया. आरोपी पत्रकार मुजफ्फरपुर में एक बड़ा रैकेट चलता है. पुलिस ने उसके खिलाफ गहराई से जाँच शुरू कर दी है. पूरे मामले के बारे में वरीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है. पुलिस ने मीडियाकर्मी के नाम आने के बाद प्रेस क्लब को सारी बातों से अवगत करा दिया है.
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...