Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

”मुझे तथा मेरे साथी पत्रकारों को झूठे केस में फंसाए जाने की कोशिश”

सेवा में, श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय, सिवनी। विषय : आवेदक तथा उनके साथी पत्रकारों और केवल ऑपरेटर्स को राजनैतिक षड़यंत्रवश झूठा फंसाये जाने का प्रयास करने के संबंध में शिकायत। महोदय, आवेदक सिवनी जिले में टीवी पत्रकार की हैसियत से विगत लगभग 6 वर्षों से कार्यरत है। आवेदक स्थानीय न्यूज केबल ‘‘सिवनी आजकल’’ तथा राष्ट्रीय न्यूज चैनल ‘‘टीवी99’’ का विशेष प्रतिनिधि जबलपुर संभाग हैं। इसके अतिरिक्त आवेदक राष्ट्रीय समाचार पत्र ‘‘हमवतन’’ के विशेष प्रतिनिधि सिवनी एवं छिन्दवाड़ा के रूप में कार्यरत हैं।

सेवा में, श्रीमान जिला दण्डाधिकारी महोदय, सिवनी। विषय : आवेदक तथा उनके साथी पत्रकारों और केवल ऑपरेटर्स को राजनैतिक षड़यंत्रवश झूठा फंसाये जाने का प्रयास करने के संबंध में शिकायत। महोदय, आवेदक सिवनी जिले में टीवी पत्रकार की हैसियत से विगत लगभग 6 वर्षों से कार्यरत है। आवेदक स्थानीय न्यूज केबल ‘‘सिवनी आजकल’’ तथा राष्ट्रीय न्यूज चैनल ‘‘टीवी99’’ का विशेष प्रतिनिधि जबलपुर संभाग हैं। इसके अतिरिक्त आवेदक राष्ट्रीय समाचार पत्र ‘‘हमवतन’’ के विशेष प्रतिनिधि सिवनी एवं छिन्दवाड़ा के रूप में कार्यरत हैं।

आवेदक पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्य परायणता से अपने दायित्वों का निर्वाह करता है। इसी कारण कुछ राजनैतिक व्यक्ति तथा उनके सहयोगी आवेदक और उनके साथी पत्रकारों से व्यक्तिगत रंजिश रखने लगे हैं। आवेदक ने अपने पदीय कर्तव्यों के अधीन 25 दिसम्बर 2011 को स्थानीय मिशन उच्चत्तर माध्यमिक शाला में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक श्रीमती नीता पटेरिया के द्वारा विधायक निधि से टेंकर बांटे जाने के कार्यक्रम का कवरेज किया था। जिसमें श्रीमती पटेरिया के द्वारा जिले के प्रभारी मंत्री माननीय नाना भाऊ माहोड़ के द्वारा पूर्व प्रधान मंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर भारत माता और अन्य वरिष्ठ नेतागण के छाया चित्रों के समक्ष पूजा की थाली में रुपये रखे गये थे, जो श्रीमती पटेरिया ने उठाकर अपने स्वेटर की जेब में रख लिये थे। उक्त घटनाक्रम को आवेदक ने अपने वीडियो में लेकर अपने न्यूज चैनल को भेज दिया था। इस पर न्यूज चैनल के नियमों के अनुसार श्रीमती पटेरिया से उनका पक्ष भी पूछकर सीधा प्रसारण किया गया था। इस प्रसारण के बाद स्थानीय केबल में भी वीडियो प्रसारित किया गया।

इस घटनाक्रम को क्षेत्रीय समाचार पत्रों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है और विभिन्न समाचार पत्रों ने श्रीमती पटेरिया का पक्ष भी प्रस्तुत किया है। तत्पश्चात आवेदक को विभिन्न माध्यमों से इस आशय की धमकियां मिल रही हैं कि विधायक श्रीमती पटेरिया और उनके सहयोगी आवेदक तथा उनके साथी पत्रकारों और केबल नेटवर्क के संचालकों के विरुद्ध झूठी एवं निराधार शिकायतें कर झूठे मामलों में फंसा सकती हैं। इस प्रकार की घटना से कोई भी पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वाह नहीं कर पायेगा और उक्त कृत्य लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को कमजोर करेगा। उल्लेखनीय है कि श्रीमती पटेरिया भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और पूर्व में सिवनी संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रह चुकी हैं।

अतः माननीय महोदय से विनम्र अनुरोध है कि आवेदक के आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए आवेदक और उसके साथियों के विरूद्ध कोई झूठी कार्यवाही किये जाने से रोके जाने तथा आवेदक तथा उसके साथियों के जानमाल की रक्षा उचित विधिक प्रावधानों के अनुसार किये जाने हेतु उचित कार्यवाही करने की कृपा की जावे।

सिवनी/

दिनांक 05.01.2012                                                         प्रार्थी

                                                                              अब्‍दुल काबिज

प्रतिलिपि-                                           
1.    पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...