Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल को सरकार बना लेनी चाहिए

Dilnawaz Pasha : कल अरविंद केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल से मिल रहे हैं. मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल को सरकार बना लेनी चाहिए.
Dilnawaz Pasha : कल अरविंद केजरीवाल दिल्ली के उपराज्यपाल से मिल रहे हैं. मुझे लगता है कि अरविंद केजरीवाल को सरकार बना लेनी चाहिए.
 
1. सरकार बनाने से उन्हें अपने विचारों को अमली जामा पहनाने का मौक़ा मिलेगा. अरविंद के बारे में यह आम धारणा बनाने की कोशिश की जा रही है कि वे सिर्फ़ बोलते ही हैं, कुछ करने की चुनौती लेने से बचना चाहते हैं.
 
2. दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को बदलाव के लिए वोट किया है. यदि बीजेपी सरकार नहीं बना रही है तो आम आदमी पार्टी को सरकार बनाने का जोख़िम उठाते हुए दिल्ली में बदालव की शुरूआत करनी चाहिए.
 
3. अरविंद की सरकार अल्पमत में भले ही रहेगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस उनकी सरकार को गिराने का जोख़िम नहीं उठाएंगी वो भी तब जब लोकसभा चुनाव होने वाले हों. अरविंद की 'ईमानदार' सरकार को गिराने वाली पार्टी जनता की नज़रों में विलेन बनने का ख़तरा नहीं उठाएगी.
 
4. अरविंद को आगे बढ़ने से रोकने का विपक्षी पार्टियों के पास सबसे कारगरहथियार यह साबित हो सकता है कि वे उन्हें 'निकम्मा' साबित कर दें. अरविंद
पर सवाल उठाने का विपक्षी दलों को मौक़ा तभी मिल सकता है जब उनकी सरकार सत्ता में आए और काम करे. अरविंद बेहतर काम करके इस मौक़े को भी विपक्षियों से छीन सकते हैं.
 
5. अभी तक अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक व्यक्तित्व सिर्फ़ भाषणों और जनसभाओं तक ही सिमटा रहा है. जनता अब काम देखना चाहती है और काम करने के लिए सत्ता में आना ज़रूरी है।
 
इसलिए मुझे लगता है कि कल अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल की ओर से सरकार बनाने के न्यौते को स्वीकार करेंगे और दिल्ली में तेज़ी से काम कर देशभर में अपनी राजनीतिक ज़मीन तैयार करेंगे.
 
बीबीसी में कार्यरत दिलनवाज पाशा के फेसबुक वाल से
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...