Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

मुझ पर दबाव बनवाने के लिए भिजवाया गया नोटिस : अर्चना यादव

अनिल त्रिपाठी और सतीश प्रधान द्वारा विगत कई दिनों से उनके द्वारा की गयी छेड़खानी का विरोध एवं दर्ज मुकदमा वापस लेने हेतु अनेक प्रकार से मेरे ऊपर मानसिक दवाब बनाया जा रहा था. जब मेरे द्वारा मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो दिनांक 30 जुलाई 2012 को मेरे निवास पर किसी रेहान मुबस्सिर एडवोकेट से मुझे नोटिस भिजवाया गया, जिसमें किन्हीं आसिफ राजा जाफिरी, विजय शर्मा, सचिदानंद गुप्ता उर्फ़ सच्चे व हिसामुल सिद्दीकी पर ये आरोप लगाया गया है कि उन्होंने मुझे एक मोटी रकम दी है. 

अनिल त्रिपाठी और सतीश प्रधान द्वारा विगत कई दिनों से उनके द्वारा की गयी छेड़खानी का विरोध एवं दर्ज मुकदमा वापस लेने हेतु अनेक प्रकार से मेरे ऊपर मानसिक दवाब बनाया जा रहा था. जब मेरे द्वारा मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो दिनांक 30 जुलाई 2012 को मेरे निवास पर किसी रेहान मुबस्सिर एडवोकेट से मुझे नोटिस भिजवाया गया, जिसमें किन्हीं आसिफ राजा जाफिरी, विजय शर्मा, सचिदानंद गुप्ता उर्फ़ सच्चे व हिसामुल सिद्दीकी पर ये आरोप लगाया गया है कि उन्होंने मुझे एक मोटी रकम दी है. 

 
मै आप सब को यह बताना चाहती हूँ कि मैं इनमें से किसी व्यक्ति को न जानती हूं और न ही मेरी कभी मुलाक़ात हुयी. मैं आप सब के माध्यम से यह जानना चाहती हूँ कि क्या कोई लड़की किसी के कहने या पैसे के लालच में, जिसके सामने उसका पूरा भविष्य पड़ा हो, इस तरह का आरोप लगा सकती है? सतीश प्रधान और अनिल त्रिपाठी द्वारा जो विगत कई माह से मेरा मानसिक शोषण किया जा रहा था एवं छीटाकशी से बात बढ़ कर अनिल त्रिपाठी और सतीश प्रधान द्वारा मुझे हाथ लगा कर जिस तरह का व्यवहार किया गया, जिसका साक्ष्य समस्त विकास दीप में कार्यरत लोगों से लिया जा सकता है. अतः ऐसे में सतीश प्रधान और अनिल त्रिपाठी द्वारा किन्हीं आसिफ राजा जाफिरी, विजय शर्मा, सचिदानंद गुप्ता उर्फ़ सच्चे व हिसामुल सिद्दीकी पर क्यों आरोप लगाया जा रहा है? और अपना कौन सा व्यक्तिगत लाभ देखा जा रहा है?
 
अतः आप सभी से मेरा विनम्र निवेदन है कि मेरा किन्हीं आसिफ राजा जाफिरी, विजय शर्मा, सचिदानंद गुप्ता उर्फ़ सच्चे व हिसामुल सिद्दीकी से कोई वास्ता नहीं है. और यदि अनिल त्रिपाठी और सतीश प्रधान से इनकी कोई रंजिश है तो अनिल त्रिपाठी और सतीश प्रधान ने मेरे साथ अश्लीलता का व्यवहार क्यों किया और मेरे आवाज़ उठाने पर आसिफ राजा जाफिरी, विजय शर्मा, सचिदानंद गुप्ता उर्फ़ सच्चे व हिसामुल सिद्दीकी पर क्यों ऊँगली उठा रहे हैं? 
 
सतीश प्रधान और अनिल त्रिपाठी ने मेरे ऊपर आरोप लगाया है कि मैंने 700 पत्रकारों को ई-मेल भेजा, अतः मुझ पर धारा 500/501/211/120बी आईपीसी में कार्रवाई की जायेगी. मैं स्वयं पत्रकार हूँ और मेरे द्वारा अपने ही पत्रकार परिवार के लोगो को ई-मेल भेजा गया और जिस सतीश प्रधान द्वारा मुझ पर ई-मेल भेजने पर कार्रवाई करने की बात कही गई है, उसी सतीश प्रधानं ने कुछ दिन पूर्व ही ऐसे अनेक ई-मेल भेजे हैं, जिसमें पत्रकारों की आय की जांच इत्यादि मेल शामिल हैं.
 
अर्चना यादव 
 
पत्रकार 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...