मुरादाबाद : जिले में गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग-23 के समीप के एक ढाबे में पत्रकारों ने दबाकर खाना खाया और बाद में पता चला कि कुल आठ पत्रकार बीमार पड़ गए हैं. खाना खाने के बाद कल जो आठ पत्रकार बीमार पड़े, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. मुरादाबाद के क्षेत्रीय आयुक्त शिवशंकर सिंह ने बताया कि होटल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने यह भी कहा कि जिले के मुख्य खाद्य निरीक्षक रणवीर सिंह के खिलाफ जांच शुरू की गयी है. बीमार पड़ने के बाद जिस अस्पताल में पत्रकारों को भर्ती कराया गया था वहां के प्रभारी आदेश ने बताया कि उपचार के बाद पत्रकारों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.






