Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

मुरादाबाद में दैनिक जागरण और अमर उजाला ने दाम घटाए

अलीगढ़ में हिंदुस्‍तान की लांचिंग के बाद मुरादाबाद में भी लांचिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं. जल्‍द ही मुरादाबाद में हिंदुस्‍तान को लांच किया जाने वाला है. इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं. अलीगढ़ में हिंदुस्‍तान की लांचिंग से झटका खाए प्रमुख प्रतिद्वंद्वी अखबार दैनिक जागरण और अमर उजाला ने इसकी काट के रूप में अपने-अपने दाम घटा दिए हैं. इसके साथ ही अलीगढ़ के बाद मुरादाबाद में भी प्राइस वार चालू हो गया है.

अलीगढ़ में हिंदुस्‍तान की लांचिंग के बाद मुरादाबाद में भी लांचिंग की तैयारियां तेज हो गई हैं. जल्‍द ही मुरादाबाद में हिंदुस्‍तान को लांच किया जाने वाला है. इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं. अलीगढ़ में हिंदुस्‍तान की लांचिंग से झटका खाए प्रमुख प्रतिद्वंद्वी अखबार दैनिक जागरण और अमर उजाला ने इसकी काट के रूप में अपने-अपने दाम घटा दिए हैं. इसके साथ ही अलीगढ़ के बाद मुरादाबाद में भी प्राइस वार चालू हो गया है.

सूत्रों का कहना है कि हिंदुस्‍तान प्रबंधन अपने अखबार की बुकिंग भी शुरू कर चुका है. इसको देखते हुए दोनों अखबारों ने अपने दाम कम कर दिए हैं. अब तक दैनिक जागरण और अमर उजाला साढ़े तीन रुपये में पाठकों के पास पहुंचता था. पर हिंदुस्‍तान की लांचिंग एवं उसकी कवर प्राइज दो रुपये होने की संभावना को देखते हुए इन दोनों अखबारों ने अपने दाम कम कर दिए हैं. दैनिक जागरण अब सातों दिन पाठकों को दो रुपये में मिलेगा, वहीं अमर उजाला प्रबंधन शुक्रवार और रविवार को ढाई रुपये तथा अन्‍य पांच दिन दो रुपये में अखबार बेचेगा. हिंदुस्‍तान के लांच होने के बाद इसमें और तेजी आने तथा नए स्‍कीमों के लागू होने की संभावना भी बन रही है.  

उल्‍लेखनीय है कि हिंदुस्‍तान ने कुछ दिन पहले ही अलीगढ़ में लगभग एक लाख अखबार के साथ लांचिंग की थी तथा कवर प्राइज दो रुपये रखा था. यहां भी हिंदुस्‍तान की लांचिंग से पहले दैनिक जागरण और अमर उजाला ने अपने अखबारों के दाम घटाकर दो रुपये कर दिए थे. संभावना है कि मुरादाबाद में भी हिंदुस्‍तान प्रबंधन अपनी अलीगढ़ वाली नीति को अपनाते हुए कवर प्राइज दो रुपये ही रखेगा. इसी से निपटने के लिए दैनिक जागरण तथा अमर उजाला ने दाम घटा दिए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...