दैनिक भास्कर, मुरैना में करीब चार साल से ब्यूरो चीफ के पद पर जमे अनिल तोमर का ट्रांसफर ग्वालियर किया गया है. प्रबंधन द्वारा अनिल तोमर को एक जुलाई से ग्वालियर ज्वाइन करने को कहा गया है, तब तक वे छुट्टी पर चल रहे हैं. नई दुनिया में करीब चार साल तक नौकरी करने वाले सतेन्द्र विद्यार्थी ने भास्कर ज्वाइन किया है.
सतेन्द्र विद्यार्थी को भास्कर ने मुरैना ब्यूरो कार्यालय में बतौर रिपोर्टर बनाकर भेजा है. अनिल तोमर के ब्यूरो चीफ पद से हटने के बाद चर्चा जोरों पर है कि वे नई दुनिया मुरैना ज्वाइॅन करेंगे. उनके साथ भास्कर के युवा रिपोर्टर शिवप्रताप सिंह जादौन का भी नई दुनिया में जाना लगभग तय माना जा रहा है.
खबर है कि मुरैना जिले की जौरा तहसील में आंगनबाडी पोषण आहार का काम कर रहे पत्रिका के रिपोर्टर मयंक अवस्थी की पत्नी और बहन के खिलाफ जौरा पुलिस ने धोखाधडी का मामला दर्ज किया है. खबर है कि मामला दर्ज होने के बाद से ही रिपोर्टर श्री अवस्थी कार्यालय से गायब बने हुए है. पत्रिका प्रबंधन को भी मामले की भनक लग चुकी है और उनके खिलाफ जांच भी कराई जा रही है.
मुरैना से आई एक चिट्ठी पर आधारित.





