Yashwant Singh : मुजफ्फरनगर दंगे की हकीकत अफसरों की जुबानी सुनाकर आजतक वालों ने जो नेक काम किया, उससे चिढ़ी यूपी सरकार (असल में चिढ़ते मियां आजम खान हैं लेकिन लगता है कि पूरी सरकार चिढ़ गई है क्योंकि सपा सरकार को मुस्लिम वोट बैंक की खास चिंता रहती है और इसी चक्कर में इस बार मुजफ्फरनगर में घनचक्कर हो गया है, जो संभाले नहीं संभल रहा और एक एक कर नए नए रायते फैलते जा रहे हैं ऊप्पी में) ने अब आजतक वालों को सबक सिखाने की कसम खा ली है… यानि अब मीडिया से पंगा…
मीडिया को भर भर पेट ठोस माल (प्लाट, धन, टैबलेट, लैपटाप, मकान, दुकान, अनुदान आदि इत्यादि) खिलाने वाले नेता जी कितनी देर तक पंगा लिए रह पाएंगे, ये भी देखने लायक बात होगी.. आखिर मन से वो मुलायम जो ठहरे… मीडिया का मालिक हो या मीडिया का पत्रकार… नेताजी को इन पर कभी गुस्सा नहीं आता क्योंकि वो जानते हैं मीडिया का रोल… सो, नहीं खोदेंगे अपनी खोल… बस, देखते जाइए… हांय हूंय फूंय करने के बाद ये आजतक को दंड देने का सपाई पटाखा फुस्स हो जाएगा… सो, डोंट वरी… बी हैप्पी…
भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.
इसे भी पढ़ सकते हैं…
यूपी में सपा लोस चुनाव के बाद 'इन्नोवा+अल्टो' पार्टी बन जाएगी






