Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मु्गलसराय में तेल माफियाओं ने मीडियाकर्मियों पर हमला किया, मामला दर्ज

: दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी : मुगलसराय से खबर है कि एक घटना का कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों की तेल माफियाओं ने जमकर धुनाई की. इतने से भी मन नहीं भरा तो पत्रकारों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया. पीटे जाने से नाराज पत्रकार अलीनगर थाना पहुंच कर धरना दिया. पत्रकारों के पीटे जाने की खबर सुनकर डीएम व एसपी भी मौके पर पहुंचे. पत्रकारों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. 

: दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी : मुगलसराय से खबर है कि एक घटना का कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों की तेल माफियाओं ने जमकर धुनाई की. इतने से भी मन नहीं भरा तो पत्रकारों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया. पीटे जाने से नाराज पत्रकार अलीनगर थाना पहुंच कर धरना दिया. पत्रकारों के पीटे जाने की खबर सुनकर डीएम व एसपी भी मौके पर पहुंचे. पत्रकारों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. 

 
जानकारी के अनुसार अलीनगर स्थित भारत पेट्रोलियम से तेल लेकर जा रहा एक टैंकर पलट गया तथा उसका तेल बहने लगा. टैंकर कर्मी पास में खड़े इंडियन ऑयल के एक टैंकर में रिस रहे तेल को भरने लगे. इतने में इलेक्‍ट्रानिक तथा प्रिंट मीडिया से जुड़े कुछ पत्रकार पहुंच गए तथा हादसे का कवरेज करने लगे. इसी दौरान टैंकर मालिक जमील भी पहुंच गया. कवरेज को लेकर उससे मीडियाकर्मियों की तक झक हो गई. जमील पर कई मामले चल रहे हैं. जमील के ललकारने पर ही उसके समर्थक तथा स्‍थानीय लोग पत्रकारों पर पिल पड़े.
 
 
 
मनबढ़ लोगों ने संतोष जायसवाल, उदय गुप्‍ता, ललित पांडेय, सन प्रकाश, रोहित श्रीवास्‍तव, शशांक शेखर पांडेय, सुधांशु शेखर पांडेय, विनय वर्मा, जुबेर अहमद समेत कई अन्‍य स्ट्रिंगरों तथा संवाद सूत्रों की जमकर धुनाई कर दी. कई पत्रकारों को चोटें आईं. घटना से नाराज पत्रकार अलीनगर थाने पहुंच गए तथा धरना देने लगे. घटना की जानकारी मिलने पर डीएम तथा एसपी भी अलीनगर थाने पहुंच गए. दैनिक जागरण के संवाद सूत्र की तहरीर पर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ. खबर दिए जाने तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. मामले की जांच की जिम्‍मेदारी मुगलसराय कोतवाल को सौंपी गई है. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...