Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

मृत्‍युंजय कुमार होंगे अमर उजाला, हिमाचल के संपादक

अमर उजाला, मेरठ के संपादक मृत्‍युंजय कुमार को प्रबंधन शिमला भेज रहा है. उन्‍हें अमर उजाला, हिमाचल का संपादक बनाकर भेजा जा रहा है. गिरीश गुरनानी के इस्‍तीफा देकर हिंदुस्‍तान चले जाने के बाद से ही यह पद खाली चल रहा था. इसका प्रभार एनई राजेंद्र सिंह संभाल रहे थे. अब राजीव सिंह को मेरठ का संपादक बनाए जाने के बाद मृत्‍युंजय कुमार को शिमला भेजा जा रहा है. इस यूनिट से ग्‍यारह एडिशन प्रकाशित किए जाते हैं, जिनमें धर्मशाला से आठ तथा चंडीगढ़ से तीन एडिशनों का प्रकाशन होता है.

मृत्‍युंजय कुमार तेजतर्रार पत्रकार माने जाते हैं. मेरठ आने से पहले वे गोरखपुर के संपादक थे. गोरखपुर में उन्‍होंने अमर उजाला को ऊंचाइयों पर पहुंचाया था. इसी को देखते हुए उन्‍हें मेरठ बुलाया गया था. अब जब मेरठ में राजीव सिंह ज्‍वाइन कर रहे हैं तो मृत्‍युंजय कुमार को हिमाचल में अखबार को और मजबूत करने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. संभावना है कि अगले दो-तीन दिनों में वे शिमला में अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे.

मृत्‍युंजय कुमार ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक भास्‍कर से की थी. इसके बाद वे रोहतक में हरिभूमि की लांचिंग टीम में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई. वे अमर उजाला से भी एक दशक से ज्‍यादा समय से जुड़े हुए हैं. वे अमर उजाला, जालंधर में लंबे समय तक रहे. इसके बाद उन्‍होंने जम्‍मू में भी संपादकीय प्रभारी की जिम्‍मेदारी निभाई. इसके बाद इन्‍हें गोरखपुर का संपादक बना दिया गया था. जहां इन्‍होंने अमर उजाला को ऊंचाई देने के बाद कांपैक्‍ट की भी सफल लांचिंग कराई. इसके बाद मेरठ आ गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...