एचएमवीएल यानी एचटी मीडिया दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर एक नया अखबार एचटी मिनी लांच किया है. शुरुआती चरण में यह अखबार दिल्ली-एनसीआर के चुनिंदा स्थानों पर उपलब्ध होगा. बाद में इसका विस्तार किया जाएगा. कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 24 पेज का यह अखबार सप्ताह में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक ही प्रकाशित होगा.
एचटी मिनी में दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों के अलावा खेल, मनोरंजन एवं लाइफ स्टाइल से जुड़ी चीजें प्रकाशित की जाएंगी. इस अखबार की प्रतियां मेट्रो स्टेशनों पर भी उपलब्ध होंगी. बताया जा रहा है कि मेट्रो से सफर करने वालों को ध्यान में रखकर इसे लांच किया जा रहा है, इसी कारण यह अखबार सप्ताह में सात दिन प्रकाशित होने की बजाय पांच दिन ही प्रकाशित किया जाएगा.






