प्रेमिका को धोखा देकर सगाई रचाने वाले युवक तथा मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले उसके साथियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। यौन शोषण की शिकार युवती ने सीएम को पत्र भेजकर इंसाफ की मांग की है। मेडिकल थाने के कालियागढ़ी निवासी युवती के प्रेमी अमित कुमार को दुष्कर्म और दोस्तों प्रदीप कुमार, संजीव कुमार, अंकित और आशीष को मारपीट की धाराओं में पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद जेल भेज दिया।
शिकायत में कहा गया है कि पुलिस युवती के साथ सगाई समारोह में जाती तो मारपीट को रोका जा सकता था। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जागृति विहार के सेक्टर 5 स्थित आदर्श पैलेस में गढ़मुक्तेश्वर के मूल और हाल निवासी जागृति विहार के अमित पुत्र नवल सिंह की सगाई चल रही थी। जिसमें युवती ने पहुंचकर अमित के खिलाफ दर्ज एफआदग्आर की फोटोप्रति उसकी मंगेतर युवती के परिजनों को दी। जिसके बाद युवक पक्ष के लोगों ने युवती और मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की थी। इस हमले में समाचार प्लस का कैमरामैन शकील और हिंदुस्तान के फोटोग्राफर विजय स्वामी घायल हो गए थे। आरोपियों ने इन लोगों का कैमरा भी तोड़ दिया था।






