Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

मेरठ में वसूली करने आए आठ पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया

मेरठ : भोला रोड पर एक किराना व्यापारी से वसूली करने आए आठ कथित पत्रकारों को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस आपाधापी में कथित पत्रकार एक बाइक भी छोड़ कर भाग गए, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। व्यापारी ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए टीपी नगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है। 

मेरठ : भोला रोड पर एक किराना व्यापारी से वसूली करने आए आठ कथित पत्रकारों को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस आपाधापी में कथित पत्रकार एक बाइक भी छोड़ कर भाग गए, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। व्यापारी ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए टीपी नगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। मामले की जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार भोला रोड की गली नंबर आठ में अशोक कुमार परिवार के साथ रहता है और किराना की दुकान चलाता है। अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार रात बाइक पर सवार होकर आठ युवक घर आए और खुद को एक चैनल का रिपोर्टर बताते हुए बीस हजार की मांग की। इनकार करने पर उक्त युवक ब्लैकमेल करने की बात करने लगे। शोर शराब होने पर आसपास के लोग आ गए। भीड़ देखकर युवकों ने जब भागने का प्रयास किया तो आसपास के लोगों ने उनकी दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी। युवक अपनी पल्सर बाइक छोड़ कर भाग गए।

सूचना पर टीपी नगर थाने की पुलिस पहुंची और बाइक कब्जे में ले ली। अशोक ने तीन युवकों को नामजद करते हुए टीपीनगर थाने में तहरीर दी है। इस मामले में टीपी नगर के एसओ रविंद्र यादव का कहना है कि व्‍यापारी ने मामले की शिकायत की है। जांच के बाद दोषी युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...