यूपी में पत्रकारों पर हमले लगातार जारी हैं. राज्य में गुंडाराज जैसी स्थिति बनती दिख रही है. मेरठ से खबर है कि श्री न्यूज के ब्यूरो चीफ राजीव प्रताप सैनी पर कुछ छात्रों ने हमला कर दिया. उनके ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की गई. छात्रों की गुंडागर्दी के बाद भी मेरठ पुलिस का रवैया बहुत ही खराब रहा. किसी भी आरोपी छात्र के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है. पहले तो पुलिस मामला ही दर्ज करने से आनाकानी करती रही तथा मामला दर्ज करने से इनकार करती रही.
राजीव प्रताप ने जब एसएसपी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो उनके निर्देश पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. राजीव पर हुए हमले से पत्रकारों में रोष है. पत्रकारों ने आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.






