यशवंत जी नमस्कार, मेरे खिलाफ जो मामला दर्ज हुआ है वो पूरी तरह से फर्जी है. जिस नगर पालिका के अभिलेख के आधार पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है वो भी कूट रचित है और मेरे पास जिला पंचायत अध्यक्ष का वर्तमान पत्र है, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि जो आबंटन हुआ है वो सही है और उस पत्र पर उनके ही हस्ताक्षर हैं. यह पत्र भी संलग्न है. इस मामले में जो भी दोषी है वो तो वह नगरपालिका का बाबू है और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.
यह मामला पूरी तरह से पारिवारिक कलह का है और इसमें हमारे कुछ मित्र भी दाल गला रहे हैं. मेरे पास अपने बचाव के सारे दस्तावेज हैं और मुझे नयायपालिका पर पूरा भरोसा है. आपसे निवेदन है कि आप मेरे इस पत्र और संलग्नक को जरुर प्रकाशित करने की कृपा करेंगे.

संदीप तिवारी
देवरिया
इस बारे में जानने के लिए इस खबर पर क्लिक करें –
देवरिया में आईबीएन7 के पत्रकार एवं परिजनों के विरुद्ध चार सौ बीसी का मामला दर्ज





