Arvind K Singh : हिंदी पत्रकारिता दिवस 2013 पर मैं जौनपुर पत्रकार संघ के आमंत्रण पर एक वक्ता के तौर पर गया लेकिन वहां पत्रकार मित्रों के स्वागत-सत्कार से अभिभूत होकर लौटा..अरूणाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री माता प्रसाद और विख्यात लेखक चंचलजी का मंच पर सानिध्य होगा मुझे पता नहीं था..अनुज हेमंत, जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाशजी और उनकी टीम ने आयोजन को यादगार बना दिया..इनके बीच मैं मुख्य वक्ता था…

मुझे अभिनंदन पत्र दिया गया तो यह भी मुझे हैरान करने वाला था …लेकिन मेरे जीवन का सबसे यादगार क्षण था उन पांच पत्रकारों को सम्मानित करना जिन्होंने जीवन भर हिंदी पत्रकारिता की सेवा की..उनमें दो लोगों को तो बचपन से जानता था मैं..इनको सम्मानित करते हुए मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा था..जमीन पर काम करने वाले यही पत्रकार दरअसल हिंदी पत्रकारिता की रीढ़ हैं…रायबरेली में भी यही दोहराया गया लेकिन यह कहानी फिर…
वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह के फेसबुक वॉल से.





