Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मैंने टाउम्स नाउ के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के चेहरे पर शराब फेंकी थी : सुनंदा थरूर

दुबई। भारत के राज्य मानव संसाधन मंत्री शशि थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा थरूर गुरूवार की रात दुबई में एक प्राइवेट पार्टी में शामिल थे। जहां पर सुनंदा ने अशोभनीय व्यवहार किया। पार्टी में विदेशी अखबार खलीज टाइम्स का एक पत्रकार शशि थरूर के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा कर रहे थे। तभी उनकी पत्नी सुनंदा वहां हाजिर हो गई और उन्होंने कहा कि आपको इसी वक्त बातचीत बंद कर देनी चाहिए। शशि थरूर भी उनकी व्यवहार से हैरान हो गए और निशब्द हो गए। वहां पर मौजूद सुनंदा का यह व्यवहार देखकर हैरान हो गए।

दुबई। भारत के राज्य मानव संसाधन मंत्री शशि थरूर और उनकी पत्नी सुनंदा थरूर गुरूवार की रात दुबई में एक प्राइवेट पार्टी में शामिल थे। जहां पर सुनंदा ने अशोभनीय व्यवहार किया। पार्टी में विदेशी अखबार खलीज टाइम्स का एक पत्रकार शशि थरूर के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा कर रहे थे। तभी उनकी पत्नी सुनंदा वहां हाजिर हो गई और उन्होंने कहा कि आपको इसी वक्त बातचीत बंद कर देनी चाहिए। शशि थरूर भी उनकी व्यवहार से हैरान हो गए और निशब्द हो गए। वहां पर मौजूद सुनंदा का यह व्यवहार देखकर हैरान हो गए।

इतना ही नहीं सुनंदा ने आगे कहा कि मैं इसलिए ही मीडिया से नफरत करती हूं। उन्होंने उस पत्रकार से कहा कि मैंने टाउम्स नाउ के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी के चेहरे पर शराब फेंकी थी। तुम क्या सोचते हो कि तुम्हारे साथ ऎसा नहीं कर सकती। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त उनके चेहरे पर अहंकार दिखाई दे रहा था। सुनंदा का ऐसा अशोभनीय व्यवहार पहली बार देखने को नहीं मिला। इससे पहले उन्होंने अपने पति के पैतृक राज्य केरल की यात्रा के दौरान एक राजनीतिक कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया था।

खलीज टाइम्स ने रिपोर्ट में कहा कि जिस पब्लिक रिलेशन कंपनी ने इंटरव्यू आयोजित करवाया था, उसने क्षमा मांगी है और कहा कि सुनंदा ने लाइन क्रॉस की है। और साथ ही उस पत्रकार का शुक्रिया अदा किया जिसने उसके अशोभनीय व्यवहार का उस वक्त कोई जवाब नहीं दिया। अखबार ने कहा कि उनके पास इंटरव्यू और सुनंदा के व्यवहार की रिकोर्डिंग है।

अखबार में उनके अशोभनीय व्यवहार के बारे में खबर प्रकाशित होने के बाद सुनंदा ने उन सभी तथ्यों को गलत बताया है। जिसमें उन्होंने खलीज टाइम्स के पत्रकार को चेहरे पर शराब फेंकने की धमकी दी थी। लेख प्रकाशित होने के बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया। सुनंदा और शशि से टि्वट पर लोगों ने पूछना शुरू कर दिया। सुनंदा ने जवाब में टि्वट की एक सीरिज शुरू कर दी। सुनंदा ने टि्वटर पर लिखा है कि किसी का इंटरव्यू उचित समय पर किया जाना चाहिए न कि प्राइवेट डीनर में। मैंने शशि के न चाहते हुए भी अगले दिन का समय इंटरव्यू के लिए निश्चित कर दिया था। यह आभार दिखाता है।

इस पर अखबार का कहना है कि खलीज टाइम्स को इवेंट में बुलाय गया था और शशि थरूर ने भी वहां पर इंटरव्यू देने के लिए सहमति जता दी थी। अखबार ने कहा कि जिस पब्लिक रिलेशन कंपनी ने इंटरव्यू आयोजित करवाया था उसके एक प्रतिनिधी ने लिखित में अखबार से माफी भी मांगी है। जो कि घटना का जश्मदीद भी था।

सुनंदा का कहना है कि अखबार ने उससे रिपोर्ट के लिए उसका वर्जन नहीं जाना। इस पर अखबार का कहना है कि खलीज टाइम्स हमेशा सैद्धांतिक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। हमने इवेंट का आयोजित करने वाली पब्लिक रिलेशन कंपनी के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की। हम स्टोरी में दोनों का वर्जन प्रकाशित करते हैं।
 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...