Sheetal P Singh : वे कहते हैं एक महीने में केजरीवाल ने क्या किया? मैं कहता हूँ उसने वो किया तुम जिसका सपना तक नहीं देखते? उसने अंबानी पर मुक़दमा दर्ज कर दिया…
xxx
शिकायतकर्ता : १- पूर्व काबीना सचिव, २- पूर्व सचिव, ३- पूर्व नौसेना एडमिरल, ४- सीनियर वक़ील सुप्रीम कोर्ट. ये सारे लोग क़ानून क़ायदे नहीं जानते। ये दावा है बीए पास टेलीविजन एंकर का। मुद्दा केजरीवाल द्वारा उपरोक्त की शिकायत पर fir दर्ज करने के आदेश का था।
xxx
केजरीवाल की भारतीय नागरिकता वापस लेने का भी कोई न कोई procedure ज़रूर होगा किसी फ़ाइल के किसी पन्ने के किसी रूल के सब रूल में? वापस लो इसकी नागरिकता और क़िस्सा तमाम करो। रोज़ नई नौटंकी। अब तो हद ही कर दी "अंबानी" वो भी मोटा भाई पर निशाना!
xxx
दिल्ली की राज्य सरकार चाहे तो चोरी कर सकती है या सामूहिक लूट में हिस्सा बाँट कर सकती है पर चोरी पकड़ नहीं सकती! न पुलिस न डी डी ए न कोई क़ानून बनाना, सब कुछ सामने है पर उसके हाथ नहीं। जनता की चुनी हुई सरकार हर फ़ैसले के लिये केंद्र सरकार के छाँटे हुए LG की मुस्कुराहट की तलबगार है। केजरीवाल ने अपनी antique स्टाइल में इस राज़ को आम कर दिया है।

वरिष्ठ पत्रकार और उद्यमी शीतल पी. सिंह के फेसबुक वॉल से. शीतल पी. सिंह के लिखे अन्य पठनीय फेसबुकी स्टेटस का वाचन करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- FB pe Sheetal






