मैनेजर से नेता बने निशिकांत ठाकुर ने सहरसा में बुधवार को व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं से मिलकर भाजपा के लिए आर्शीवाद मांगा. ठाकुर ने कहा कि देश के लोग आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व कानूनी बदलाव चाहते हैं. श्री ठाकुर ने कहा कि मैं देशभर में घूमने के बाद यह दावे के साथ कह सकता हूं कि देश के वर्तमान परिपेक्ष्य में नरेन्द्र मोदी ही सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री हो सकते हैं.
जनसंपर्क के दौरान अधिवक्ताओं ने श्री ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिया. अधिवक्ताओं से बातचीत के क्रम में श्री ठाकुर ने दर्जनों अधिवक्ताओं के साथ न्यायालय परिसर स्थित एक चाय की दुकान में चाय की चुस्कियां भी ली. इस दौरान अधिवक्ताओं ने नमो टी का नारा लगाया. मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के संबंध में पूछने पर कहा कि प्रत्याशी तय करना और चुनाव लड़ाना पार्टी नेतृत्व का काम है. ठाकुर ने कहा कि पत्रकारिता में रहते हुए संस्थान के साथ देश व समाज की बेहतरी के लिए मैंने हर मुमकिन प्रयास किया. अब मेरी इच्छा अपनी मातृभूमि की सेवा करने की है.






