: कानाफूसी : पंजाब के मोगा जिले में खुद को कई बड़े न्यूज चैनलों का स्टिंगर बताने वाले एक मीडियाकर्मी ने जिले के एस.एस.पी. के नाम पर बटोर तीन लाख रुपए ले लिए. खबर मिलने के बाद पुलिस ने इस रिपोर्टर साहिब को उठा लिया. जनाब की पुलिस ने सी.आई.ए. स्टाफ में ले जाकर सेवा की. पुलिस के मुताबिक रिपोर्टर ने अपनी गलती मान ली है. पुलिस ने इसकी वीडियो भी बनाई है. स्थानीय पत्रकारों के दखल के बाद पुलिस ने इन्हें छोड़ दिया.
दरअसल कुछ दिन पहले पुलिस ने एक व्यक्ति को किसी आरोप में हिरासत में लिया था. मामला रिपोर्टर तक पहुंचा तो वह अपनी पत्रकारिता के असर रसूख के सहारे पुलिस से इस व्यक्ति को छुडवा लाया. पुलिस से बचाने के बदले जनाब ने पीड़ित से यह कह कर तीन लाख रुपए बटोर लिए कि आगे एस.एस.पी. को देने हैं. लेकिन जब पुलिस को इस बात की खबर मिली तो तुरंत इस पत्रकार को हिरासत में ले लिया गया. थोडी सी सख्ती के बाद इसने अपना गुनाह कबूलते हूए सब सच उगल दिया. इस रिपोर्टर के खिलाफ पहले भी ब्लैकमेलिंग के कई आरोप लग चुके हैं.






