Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

मोदी के पक्ष में चली हवा तो ‘बीमार’ हो गए आडवाणी

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज गोवा नहीं जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जिस तरह से बैठक के पहले ही मोदी का नाम उछाला जा रहा है उससे खुश नहीं हैं। आडवाणी ने तबियत खराब होने का हवाला देते हुए आज की मीटिंग से दूरी बना ली है। आडवाणी को आज तीन बजे बीजेपी पदाधिकारियों और संसदीय बोर्ड सदस्यों के साथ मीटिंग में शिरकत करनी थी। लेकिन अब उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया है।

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी आज गोवा नहीं जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि जिस तरह से बैठक के पहले ही मोदी का नाम उछाला जा रहा है उससे खुश नहीं हैं। आडवाणी ने तबियत खराब होने का हवाला देते हुए आज की मीटिंग से दूरी बना ली है। आडवाणी को आज तीन बजे बीजेपी पदाधिकारियों और संसदीय बोर्ड सदस्यों के साथ मीटिंग में शिरकत करनी थी। लेकिन अब उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया है।

बीजेपी में मोदी को लेकर लगातार बढ़ रहे समर्थन ने आडवाणी की रणनीति को गड़बड़ा दिया है। सूत्रों के मुताबिक कार्यकारिणी की बैठक से पहले जिस तरह मोदी का गुणगान हो रहा है, उससे आडवाणी नाराज हैं। यही वजह है कि उन्होंने आज की बैठक से दूर रहने का फैसला किया है। इससे पहले उमा भारती भी तबितय खराब होने की बात कहकर खुद को कार्यकारिणी की बैठक से दूर कर चुकी हैं।

उधऱ, बैठक में आडवाणी के न आने पर बीजेपी नेता वेंकैया नायडू ने कहा है कि इस मामले को ज्यादा तूल देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आडवाणी से बात की है। नायडू के मुताबिक आडवाणी की सेहत ठीक नहीं है और इसीलिए वो आज गोवा नहीं पहुंच रहे हैं।

वहीं, बीजेपी उपाध्यक्ष उमा भारती गोवा में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह को लिखे खत में उमा भारती ने खराब सेहत का हवाला देते हुए कहा है कि वो बैठक में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। लेकिन सूत्रों का दावा है कि उमा भारती अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए कार्यकारिणी में नहीं जाएंगी। दरअसल, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अभियान से उमा भारती को दूर रखा गया है जिससे वो खासी नाराज हैं।

बता दें कि सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी ने मोदी को 2014 लोकसभा चुनाव में प्रचार कमेटी की कमान देने के मुद्दे पर थोड़ी असहमति जाहिर की थी। लेकिन अपनी बात अनसुनी कर दिए जाने के बाद अब उन्होंने प्रचार कमेटी के समानांतर ही एक और कमेटी के गठन का सुझाव देकर हार न मानने के संकेत दिए।

मोदी का सुझाव था कि लोकसभा चुनाव के लिए बनने वाली कमेटी के साथ इस साल के बाद 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक और कमेटी बनाई जाए। सूत्रों के मुताबिक आडवाणी ने राजनाथ को दोनों कमेटी एक साथ बनाने का सुझाव दिया है। एक चुनाव कैम्पेन कमेटी लोकसभा चुनाव के लिए मोदी के नेतृत्व में और दूसरी 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए बने।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...