गुजरात में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भापजा के लिए ‘नमो गुजरात’ नाम से चैनल लांच किया गया. पर यह चैनल सिर्फ एक दिन चल पाया. लांचिंग के अगले दिन ही चुनाव आयोग ने चैनल पर बैन लगा दिया और इसके प्रसारण को रुकवा दिया.
चुनाव आयोग का कहना है कि चुनावी माहौल में इस तरह के चैनल के प्रसारण के लिए चुनाव आयोग से विशेष अनुमति लेने की जरूरत होती है, जो कि मोदी और भाजपा की तरफ से नहीं ली गई है. गांधी जयंती के दिन लांच किए गए नमो गुजरात चैनल पर पहले ही दिन मुख्यमंत्री मोदी का भाषण जमकर प्रसारित किया गया. इसकी शिकायत कई लोगों ने चुनाव आयोग से की. नमो गुजरात के प्रोजेक्ट को टेलीविजन ग्रुप एशियानेट और साधना टीवी तकनीकी सपोर्ट दे रहा है. प्रोजेक्ट इंचार्ज सौरभ दलाल हैं.






