आम आदमी पार्टी के अंदर से एक बड़ी सूचना निकल कर आ रही है कि आईबीएन7 से हटाए गए पत्रकार आशुतोष को नरेंद्र मोदी या कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए उतारा जा सकता है. नरेंद्र मोदी ने अगर इलाहाबाद से पर्चा भरा, जैसी की चर्चा है, तो मोदी के खिलाफ आम आदमी पार्टी की तरफ से आशुतोष पर्चा भरेंगे. अगर मोदी यूपी से चुनाव नहीं लड़ते हैं तो आशुतोष चांदनी चौक सीट से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
चांदनी चौक सीट बनिया बहुल है और आशुतोष जाति से गुप्ता यानि बनिया हैं, सो उनके जीतने के चांसेज यहां ज्यादा रहेंगे. साथ ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी के पक्ष में हवा है, सो आशुतोष लोकसभा सांसद बन सकते हैं. मोदी या सिब्बल, दोनों में से किसी को भी आशुतोष हराते हैं तो उन्हें राजनीति में गंभीरता से लिया जाएगा. जिस तरह कुमार विश्वास को राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है, उसी तरह आशुतोष को नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा जा सकता है. पर अगर मोदी यूपी से नहीं पर्चा भरते हैं तो फिर चांदनी चौक लोकसभा सीट से आशुतोष का आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ना तय है.
भड़ास4मीडिया तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इस मेल आईडी पर मेल करें: [email protected]
संबंधित खबर:
आशुतोष ने दुर्व्यवहार के लिए यशवंत से माफी मांगी






