Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

मोदी से ये सवाल क्यों नहीं पूछ पाए रजत शर्मा?

रजत शर्मा के शो में नरेन्द्र मोदी का इंटरव्यू हुआ. रजत शर्मा अपने को मानते तो बड़ा पत्रकार हैं पर वे मोदी से ये सवाल पूछने की हिम्मत क्यों नहीं कर पाए… सवालों की लिस्ट यूं है…

रजत शर्मा के शो में नरेन्द्र मोदी का इंटरव्यू हुआ. रजत शर्मा अपने को मानते तो बड़ा पत्रकार हैं पर वे मोदी से ये सवाल पूछने की हिम्मत क्यों नहीं कर पाए… सवालों की लिस्ट यूं है…

– सौरभ पटेल जो अम्बानी का दामाद है उसे आपने तेल और ऊर्जा मंत्री क्यों बनाया?

-सत्ता में आने के बाद आप अम्बानी को गैस के दाम कितने देंगे? 4 डॉलर, 8 डॉलर या 16 डॉलर?

-तमिलनाडु में आपने LTTE का समर्थन करने वाली वाइको की पार्टी MDMK से हाथ मिलाया है, MDMK ने अपने घोषणा पत्र में लिखा है कि NDA कि सरकार बनने के बाद वो LTTE से प्रतिबन्ध हटा देगी और भारत का नाम United States of India कर देगी? क्या आप इसका समर्थन करते है?

-CAG कि रिपोर्ट के मुताबिक़ आपकी सरकार ने कुछ औद्योगिक घरानों को गैरकानूनी फायदा पहुचाया है, क्यों?

-क्या आप चाहते है कि आपकी पार्टी RTI के दायरे में आये?

-आपकी पार्टी को दिया गया 85% चंदा बेनामी क्यों है?

-बीजेपी और कांग्रेस को दिल्ली हाई कोर्ट ने वेदांता नाम कि ब्रिटिश कंपनी से चंदा लेने के अपराध में दोषी करार दिया है! इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?

-क्या ये सच नहीं है कि हाल ही में गांधीनगर में 1000 RTI कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल की थी, क्योंकि गुजरात में 50000 से ज्यादा RTI पेंडिंग पड़ी है?

-गुजरात में जो लचर लोकायुक्त कानून लाया गया है, उसमे ये लिखा है कि मुख्यमंत्री ही तय करेगा कि लोकयुक्त की रिपोर्ट को माना जाए या नहीं, फिर लोकायुक्त का क्या मतलब हुआ?

-क्या ये सच है कि गुजरात के लोकायुक्त में ये लिखा है कि जांच पूरी होने के बाद भी कोई भी पत्रकार यदि जांच के बारे किसी भी चैनल या अखबार में लिखता है तो उस पर कार्यवाही होगी?

-लोकायुक्त की किसी भी जांच को आप रोक सकते हैं, अगर वो किसी मंत्री के खिलाफ हो तो, क्या ये सच है?

-क्या ये सच नहीं है कि कच्छ के सिख किसानों की ज़मीने आपने छीनी है? अगर नहीं तो उन्होंने आन्दोलन क्यों किया है?

-क्या ये सच नहीं है कि गुजरात बीजेपी के नेता शंकर चौधरी और अन्य लोगों ने सोलर प्लांट की ज़मीन किसानों से कोंडियों के भाव खरीद कर 27 लाख/एकड़ के हिसाब से बेचीं?

-क्या ये सच नहीं है कि अदानी को 30 साल तक के लिए आपने ज़मीने 60 पैसा/एकड़ के हिसाब से दी है?

-2002 में चुनाव लड़ रहे लोगों को अपनी सम्पत्ति और आपराधिक मुकदमों का ब्यौरा देने वाले सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को बीजेपी की सरकार ने अध्यादेश लाकर पलटने की कोशिश क्यों की थी?

-आप गांधी परिवार और वंशवाद के खिलाफ अपनी हर रैली में बोलते है, मगर चुनाव आप दो सीटों से लड़ रहे हैं, वो दोनों भी सेफ सीट हैं, ऐसा क्यों? आप खुद राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहते? क्या मैच फिक्स है?

-आपके मुख्य सलाहकार को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिकता फैलाने के जुर्म में रैली करने से रोका है, इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

-राजस्थान में बीजेपी की वसुंधरा राजे की सरकार ने चुनावों से पहले अशोक गहलोत के खिलाफ जो ब्लैक पेपर निकाला था, उसमे 3.4 लाख करोड़ के ज़मीन घोटाले का ज़िक्र था…अब उसी घोटाले में हाई कोर्ट में वसुंधरा राजे शपथ पत्र देकर "जीरो लोस" बता रही हैं! बीजेपी को इस बड़ी राशि में से कितना हिस्सा मिला है?

-गुजरात की 26 सीटों में से 10 पर आपने पूर्व कांग्रेसियों को टिकट दिया है! जो कांग्रेसी पहले भ्रष्ट थे वो अब पाक साफ़ कैसे हो गए?

-रोबर्ट वाड्रा पर आप अपनी रैली में बोलते हैं मगर राजस्थान में जो ज़मीन वाड्रा को कौड़ियों के दाम अशोक गहलोत ने दी थी, उस पर आपकी सरकार क्या कार्यवाही कर रही है?

-बाबु भाई बोखादिया को खनन घोटाले में अदालत ने दोषी पाया है, वो आपके मंत्रिमंडल में अभी तक क्यों हैं?

– एक हजार करोड़ के राशन घोटाले में जेल जा चुके पूर्व मुख्यमंत्री गेगांग अपांग बीजेपी में शामिल, क्यों?

-आप अदानी के हेलीकाप्टरों में उड़ते हैं, उसका किराया कौन देता है? बीजेपी या गुजरात सरकार? अगर बीजेपी देती है तो ये पैसा कहाँ से आया?

-क्या ये सच नहीं है कि पिछले 23 सालों सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गुजरात में बेरोजगारी जस की तस है?

-क्या ये सच नहीं है कि एक RTI में हुए खुलासे के अनुसार गुजरात की सरकार ने आज तक अल्पसंख्यकों की सुनवाई के लिए कोई भी आयोग गठित नहीं किया है?

-आप गो-हत्या कि बात करते हैं, क्या ये सच नहीं है कि गुजरात में 1200 से ज्यादा गौचर भूमियों मर माफियाओं का कब्ज़ा है? कोर्ट के आदेश के बाद भी ये जैसा का तैसा क्यों है?

-आपने अपने चुनावी प्रचार और अपनी छवि चमकाने के लिए अमेरिकन कंपनी APCO वर्ल्डवाइड पर जो खर्चा किया है, वो किसने दिया, बीजेपी ने या गुजरात सरकार ने? अगर बीजेपी ने दिया तो ये पैसा आया कहाँ से?

-आप विकास की बात करते है मगर 5 साल से नीचे के 44% बच्चे गुजरात में कुपोषित है, क्यों?

-कुपोषण के मामले में पूरे भारत में सुधार हुआ है मगर सिर्फ गुजरात फिसड्डी साबित हुआ है, ऐसा क्यों?

-क्या ये सच नहीं है कि गुजरात सरकार ने निजी बिजली कंपनियों को 7550 करोड़ कि सब्सिडी दी थी?

-पिछले 12 सालों में गुजरात में गरीबों की संख्या 39% तक बढ़ी है? क्या ये आंकड़े गलत है?

-अगर गुजरात में सडकों की हालत अच्छी है तो हाई कोर्ट ने सड़कों की हालत सुधारने के लिए नोटिस क्यों दिया था?

-सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तरी गुजरात में पानी की भीषण कमी पर आपका क्या कहना है?

PRADEEP PRAKASH BADKUL द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. संपर्क: [email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...