काबुल। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने एक अफगान पत्रकार की रिहाई के लिये अभियान शुरु किया है। ब्रिटेन की एक मानवाधिकार संस्था ने राष्ट्रपति करजई की सरकार पर नूरीन टेलीविजन के नास्तो नादेरी को बिना किसी अभियोग के हिरासत में लेने का आरोप लगाया। संस्था ने कहा है कि नादेरी उत्पीड़न और मौत के खतरे से जूझ रहे हैं। महान्यायवादी कार्यालय ने कहा है कि पत्रकार शराब के सेवन करने के लिये जेल की सजा का सामना कर रहा है जो कि अफगानिस्तान इस्लामी गणराज्य में एक अपराध है। उन पर सरकारी अधिकारियों के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिये भी मामला दर्ज हुआ है। नादेरी ‘सलाम टू माई होमलैंड’ नामक कार्यक्रम का संचालन करते थे जिसमें भ्रष्टाचार, अपराध, जुर्म और अन्य विवादास्पद मामलों को दिखाया जाता था।





