पटना से संचालित होने वाले प्रकाश झा के चैनल मौर्य टीवी की हालत लगातार खराब होती चली जा रही है. कभी बिहार का नम्बर वन रहा चैनल अब गुमनामी के अंधेरे की जाता दिख रहा है. चैनल से कर्मचारियों को लगातार निकाला जा रहा है. कर्मचारी समझ नहीं पा रहे हैं कि प्रबंधन चैनल चलाना चाहता है या बंद करना चाहता है. यहां पर अब गिने चुने लोग बचे रह गए हैं. पिछले दो दिनों में प्रबंधन ने आधा दर्जन कर्मचारियों को चैनल से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.
जिन लोगों से इस्तीफे मांगे गए हैं उनमें असिस्टेंट प्रोड्यूसर रजिया सुल्ताना, इनपुट में कार्यरत सैय्यद, इलेक्ट्रीशियन रमेश झा, ग्राफिक्स से दीपू कुमार, एंकर ज्योति मिश्रा तथा विवेक आनंद का नाम शामिल है. इन सभी लोगों को प्रबंधन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. किसी को हटाए जाने का कारण नहीं बताया गया है. प्रबंधन के इस रवैये से बचे खुचे कर्मचारी काफी सहमे हुए हैं कि पता नहीं उनका नम्बर कब आ जाए.






