प्रकाश झा ने जिस मौर्य टीवी को जी ग्रुप वालों को बेचा, उसी मौर्य टीवी को जी ग्रुप वाले अब 'जी पूरविया' के नाम से लांच करने जा रहे हैं. पटना से शुरू हो रहे जी ग्रुप के नए चैनल 'जी पुरविया' की लांचिंग 16 जनवरी से होने जा रही है. इस चैनल के साथ कई लोग जुड़े हैं.
ताजा नाम सैय्यद हुसैन का है. वे इंडिया टीवी में थे. पारिवारिक कारणों से सैय्यद हुसैन इंडिया टीवी से काफी दिनों से छुट्टी पर चल रहे थे. अब यहां से इस्तीफा देकर 'जी पूरविया' ज्वाइन कर लिया है. इस चैनल में वे बतौर एंकर काम करेंगे. सैय्यद हुसैन मौर्य टीवी में काम कर चुके हैं. इस तरह से उनकी इस चैनल के साथ ये दूसरी पारी है. सैय्यद हुसैन इंडिया टीवी में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत थे. इससे पहले वे आर्यन, न्यूज एक्सप्रेस, टीवी9 मुंबई में भी रह चुके हैं.
भड़ास से संपर्क [email protected] के जरिए किया जा सकता है.






