Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

उत्तर प्रदेश

मौलाना बुखारी कहिन : ”आजम हैं मुजफ्फरनगर दंगे के लिए जिम्मेदार, उनकी रुख्सती ही सपा सरकार के हक में है”

गाजियाबाद : दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए क्योंकि उनका लोगों से कुछ भी लेना देना नहीं है। बुखारी को दंगा प्रभावित मुजफ्फरनगर जाने से रोकने के लिए आज हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने दावा किया कि खान का लोगों से कुछ भी लेना देना नहीं है और ‘मुस्लिम सपा नेता से नफरत करते हैं और उन्हें पसंद नहीं करते।’ उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को उन्हें महत्व नहीं देना चाहिए और उन्हें तत्काल हटा देना चाहिए।

बुखारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘खान को राज्य में चार मुस्लिमों का भी समर्थन प्राप्त नहीं हैं..वह मुजफ्फरनगर हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।’

बुखारी ने खान पर मुस्लिमों के साथ वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह 10 से अधिक सरकारी विभागों का कामकाज देख रहे हैं लेकिन उन्होंने ‘अभी तक मुस्लिमों का भला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि खान के व्यवहार के चलते राज्य में तनाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मुस्लिमों की उम्मीदें पूरी नहीं की।

बुखारी ने कहा, ‘हमने राज्य के चुनाव में सपा का समर्थन किया लेकिन सत्ता में आने के बाद उसने हमारी उम्मीदों पूरी नहीं की। कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं मुजफ्फरनगर में दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करना चाहता था और पीड़ितों और उनके परिवारों से मिलना चाहता था। सरकार को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।’ पुलिस बुखारी को हिरासत में लेने के बाद वसुंधरा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस लेकर गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...