Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

गाजीपुर

यशभारती से सम्‍मानित वयोवृद्ध पत्रकार ने बिजली के लिए किया चक्‍का जाम

अपनी बेबाक लेखनी के लिए मशहूर यशभारती से सम्मानित गाजीपुर के वयोवृद्ध पत्रकार विजय कुमार को बिजली के लिए सड़क पर प्रदर्शन और चक्का जाम करना पड़ा। मामला शहर के बड़ीबाग इलाके का है। जहां पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।

अपनी बेबाक लेखनी के लिए मशहूर यशभारती से सम्मानित गाजीपुर के वयोवृद्ध पत्रकार विजय कुमार को बिजली के लिए सड़क पर प्रदर्शन और चक्का जाम करना पड़ा। मामला शहर के बड़ीबाग इलाके का है। जहां पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।

बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को गंभीर पेयजल के संकट का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र का ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली की मार झेल रहे लोगों ने विभागीय अफसरों से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर लोग सड़क पर उतर आये और रोड जाम कर बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग करने लगे। इसी इलाके मे वरिष्ठ पत्रकार और यश भारती से सम्मानित विजय कुमार जी भी रहते हैं। खुद कई दिनों से बिजली समस्या की मार झेल रहे विजय जी बिजली विभाग के नकारापन और प्रशासनिक अफसरों की हीलाहवली के खिलाफ सड़क पर उतर आये।यश भारती से सम्मानित वयोवृद्ध पत्रकार विजय कुमार को प्रदर्शन और चक्काजाम करते देख लोग हैरत मे पड़ गये और बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन मे एकजुट हो गये। ऐसे मे आनन फानन मौके पर पहुंचे अफसरों ने तत्काल समस्या के समाधान का आश्‍वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया। गौरतलब हो कि गाजीपुर शहर के बड़ीबाग इलाके मे यशभारती से सम्मानित दो शख्सयितें विजय कुमार और विवेकी राय के साथ साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर ओम प्रकाश सिंह का भी आवास है, ऐसे मे यहां के बाशिंदों को जब बिजली की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो बाकी शहर का क्या हाल होगा।

— गाजीपुर से के.के. की रिपोर्ट. सम्‍पर्क 09415280945

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...