"हिंदी वेब मीडिया" जगत में क्रांतिकारिक परिवर्तन लाने वाले यशवंत सिंह दुनिया के सबसे बड़े -हिंदी मीडिया ब्लॉग -"भड़ास4मीडिया" के संस्थापक और संचालक हैं. भांड मीडिया को नंगा कर आईना दिखाने वाले यशवंत सिंह की ये हिमाकत भांड मीडिया के कुछ एक भरवे को रास नहीं आई. नतीजतन उनकी गिरफ्तारी आपके सामने है. ज्ञात हो यशवंत सिंह को नॉएडा पुलिस ने "इंडिया टीवी" के संपादक विनोद कापड़ी के पत्नी को धमकाने और रंगदारी मांगने के जुर्म में गिरफ्तार किया है.
ये वही "इंडिया टीवी" है जो "स्वर्ग की सीढ़ी" और "करंट-वाले-बाबा" ढूंढ लेती है। इसके संस्थापक रजत शर्मा जी वही हैं जिनसे ये पूछना कि आपने "स्वर्ग की सीढ़ी" कैसे ढूंढ ली, "आई आईऍमसी" के छात्रों को मंहगा पड़ गया था। मैं इनसे मिला हूं – ज़मीन से जुड़े इस इंसान की सादगी इनके पद को झूठला रही थी! खैर धाराएं काफी तगड़ी लगायी गयी हैं. दलाल मीडिया के खिलाफ इस शख्स का मोर्चा खोलना भारी पड़ गया.
लेखक चंदन कुमार सिंह पत्रकार हैं.
इसे भी पढ़ें….





