Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यशवंत की गिरफ्तारी के विरोध में आंदोलन होगा तेज : कुमार मधुकर

भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत की गिरफ़्तारी के विरोध में भांडा फोड़ इंडिया के ग्रुप एडिटर कुमार मधुकर दर्जनों पत्रकारों के साथ दिल्ली से गुडगाँव पहुंचे. जहाँ स्थानीय पत्रकारों की बैठक बुलाकर यशवंत की गिरफ़्तारी के विरोध में पूरी ताकत से आन्दोलन तेज करने का फैसला लिया. बैठक में पत्रकारों का कहना था कि आन्दोलन से पहले एक और बैठक दिल्ली स्थित होटल मोनार्क में सोमवार को बुलाई जायेगी. इसमें आन्दोलन के लिए दिन तिथि निश्चित होगी. साथ ही आन्दोलन स्थल जंतर-मंतर या वोट क्लब पर किया जाए इस पर गहन विचार-विमर्श होगा.

बैठक की अध्‍यक्षता भांडा फोड़ इंडिया के ग्रुप एडिटर कुमार मधुकर कर रहे थे. उन्‍होंने स्पष्‍ट किया कि यशवंत की गिरफ़्तारी के विरोध में चुप बैठने वाले नहीं हैं. आन्दोलन को और तेज करेंगे. षडयंत्रकारियों का कपड़ा उतार कर नंगा किया जाएगा. पत्रकार संघ अध्‍यक्ष हरि शंकर ने खेद प्रकट करते हुए कहा कि पत्रकार होते हुए भी कापड़ी ने जो काम किया है वो कतई अच्‍छा नहीं है. इसका प्रतिकार सभी पत्रकार पूरी ताकत झोंक कर करेंगे.

इस फैसले पर वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली से अमरेश कुमार तिवारी, राजू सजवान, अवधेश, एनएन झा, नॉएडा से विनय सिंह, फरीदाबाद से अजेश, गुडगाँव से ब्रज मोहन, सत्यदेव शर्मा, परमिंदर के अलावा दर्जनों पत्रकारों ने अपनी सहमति जताई. अगली बैठक दिल्ली स्थित होटल मोनार्क में आगामी सोमवार को होगी. संभावना है कि इस बैठक में पटना, लखनऊ, रांची, कानपुर, चंडीगढ़ के अलावा एनसीआर के पत्रकार भी उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें…

Yashwant Singh Jail

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...