नई दिल्ली- भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत की रिहाई पर भांडाफोड़ इंडिया के समूह संपादक कुमार मधुकर ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यशवंत की रिहाई सत्य की जीत है। षड्यंत्रकारियों के लिए यह करारा झटका है। भंडाफोड़ इंडिया के समूह संपादक का कहना है कि यशवंत की रिहाई उन पत्रकारों की भी जीत है जिन्होंने भड़ास4मीडिया के संपादक की गिरफ्तारी के बाद से ही देशव्यापी आंदोलन छेडक़र अपनी ताकत का एहसास कराया था।
यशवंत की गिरफ्तारी के बाद से चल रहे आंदोलन में शामिल एनसीआर के सभी साथियों की बैठक संपादक कुमार मधुकर ने दिल्ली स्थित होटल मोनार्क में बुलाइ और यशवंत की रिहाई की जानकारी दी. साथ ही आपस में मिठाइयां बांटकर खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर सभी साथियों ने दृढ़ निश्चय किया कि जब कभी भी किसी पत्रकार साथियों पर कोई विपदा आती है, तो ऐसी घड़ी में एकजुटता दिखाते हुए षड्यंत्रकारियों को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।
ध्यान रहे कि भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत की गिरफ्तारी के बाद भंडाफोड़ इंडिया के समूह संपादक कुमार मधुकर ने आंदोलन छेड़ा था और षड्यंत्रकारियों के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद किया था। होटल मोनार्क में आयोजित बैठक में अजय कुमार, हरिशंकर, विनय कुमार, ब्रजमोहन, राजू, अजेश कुमार, सुमन कुमार, रामबीर, धर्मेन्द्र, सतपाल के अलावा दर्जनों पत्रकार शामिल हुए।
प्रेस रिलीज
इसे भी पढ़ें…






