फरीदाबाद : भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत की गिरफ़्तारी के विरोध में पत्रकारों की बैठक फरीदाबाद के धर्मशाला में आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता भांडा फोड़ इंडिया के ग्रुप एडिटर कुमार मधुकर ने की. बैठक में शामिल दर्जनों पत्रकारों ने एक स्वर से भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत के गिरफ़्तारी की आलोचना की. साथ ही पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने के लिए अगले सप्ताह के बुधवार को जिला मुख्यालय के सामने धरना देने का फैसला किया गया.
भांडा फोड़ इंडिया के ग्रुप एडिटर कुमार मधुकर ने बैठक में हुंकार भरते हुए पत्रकारों से कहा कि अब सोचने से नहीं अब कुछ कर गुजरने से काम बरेगा. उन्होंने नेशनल न्यूज़ पेपर व टीवी के पत्रकारों से भी आह्वान किया वे डरें नहीं समय का मुकाबला डट कर करें और आन्दोलन के लिए खुलकर सामने आयें. अब वह समय आ गया है जब अस्तित्व कि लड़ाई लड़नी है.
पत्रकार संदीप कुमार ने अगले सप्ताह के बुधवार को दर्जनों मीडियाकर्मियों को यशवंत की गिरफ़्तारी के विरोध में जिला मुख्यालय पर धरना में शामिल होने को कहा. पत्रकार अजेश कुमार, परमेश ठाकुर, रवि शंकर, श्याम सिंह, रामबीर शर्मा, गगन, त्रिपुरारी सिंह के अलावा अन्य दर्जनों पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पर धरना में शामिल होने का आह्वान किया.
इसे भी पढ़ें…





