भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत सिंह की गिरफ़्तारी के विरोध में जिला झज्जर के बहादुरगढ़ में बैठक हुई. बाद में दर्जनों पत्रकारों ने यशवंत की गिरफ़्तारी के विरोध में रोड मार्च निकालकर कर रोष प्रकट किया. बैठक व रोड मार्च के आयोजनों का नेतृत्व भांडा फोड़ इंडिया के ग्रुप एडिटर कुमार मधुकर किया. इस दौरान पत्रकार अजेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि विजय सत्य की होगी. यशवंत के साथ जिसने जो भी किया अच्छा नहीं किया. इसलिए अच्छा हो कि मामले को वापस लिया जाये. दो पत्रकारों को आपस में लड़ना ठीक नहीं. जिस प्रकार कि घटना भड़ास4मीडिया के संपादक यसवंत के साथ हुआ है. वह किसी और के साथ भी हो सकता है.





