Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यशवंत-जेल : गिरफ्तारी के विरोध में फरीदाबाद में पत्रकारों ने धरना दिया

: डरपोक हैं बड़े संस्‍थानों के पत्रकार – कुमार मधुकर : फरीदाबाद : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत की गिरफ़्तारी के विरोध में दर्जनों पत्रकारों ने जिला मुख्यालय के सामने धरना दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भांडा फोड़ इंडिया के ग्रुप एडिटर कुमार मधुकर ने खेद प्रकट करते हुए कहा बड़े संस्‍थानों में काम करने वाले पत्रकार नम्बर वन डरपोक हैं. तभी वे इस आन्दोलन में खुलकर सामने नहीं आ रहे. 

: डरपोक हैं बड़े संस्‍थानों के पत्रकार – कुमार मधुकर : फरीदाबाद : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत की गिरफ़्तारी के विरोध में दर्जनों पत्रकारों ने जिला मुख्यालय के सामने धरना दिया. कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भांडा फोड़ इंडिया के ग्रुप एडिटर कुमार मधुकर ने खेद प्रकट करते हुए कहा बड़े संस्‍थानों में काम करने वाले पत्रकार नम्बर वन डरपोक हैं. तभी वे इस आन्दोलन में खुलकर सामने नहीं आ रहे. 

उन्होंने कहा कि बड़े संस्‍थानों में काम करने वाले पत्रकारों को समझ में आनी चाहिए कि जब उन्हें संस्‍थानों से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है, तो इसी भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत उनके साथ चट्टान की तरह खड़े होते हैं. धिक्कार है उन पत्रकारों को जो यशवंत के समर्थन एक शब्द बोलने कि हिम्मत नहीं जुटा पाते. भांडा फोड़ इंडिया के ग्रुप एडिटर ने कुछ डरपोक पत्रकारों से कहा जब वे खुद कि लड़ाई नहीं लड़ सकते तो वे दूसरों कि लड़ाई खाक लड़ेंगे. उन्होंने सलाह दी इन पत्रकारों को इस रोजगार को छोड़कर सब्जी बेचना चाहिए.  
 
कुमार मधुकर  ने पुनः लोहा लेने वाले पत्रकारों से आह्वान किया कि भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत की गिरफ़्तारी के विरोध चल रहे आन्दोलन को और भी समर्थन दें. पत्रकार अजेश कुमार ने दोहराया कि जब तक भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत को न्याय नहीं मिल जाती तब तक कुमार मधुकर के नेतृत्व में चल रहे आन्दोलन को समर्थन जारी रखेंगे. पत्रकार संदीप कुमार, विनय सिंह, राजकुमार, निधि, अस्रीन रिजवी, अजय कुमार, हरि शंकर, परमेश ठाकुर, रवि शंकर, श्याम सिंह, रामबीर शर्मा, गगन, त्रिपुरारी सिंह के अलावा अन्य दर्जनों पत्रकारों ने जिला मुख्यालय पर पत्रकारों को संबोधित किया. 


इसे भी पढ़ें…

Yashwant Singh Jail

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...