देश भर के न्यायालयों में भ्रष्टाचार की शिकायतें अक्सर आती रहती हैं. इस बार जनपद न्यायालय बुलंदशहर के प्रशासनिक अधिकारी के ऊपर न्यायालय में ही कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं. न्यायालय कर्मी प्रणव किशोर शर्मा की पत्नी लक्ष्मी देवी ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जयप्रकाश शर्मा पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर से की है.
लक्ष्मी ने चीफ जस्टिस को भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि बुलंदशहर जनपद न्यायालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. यहां रिश्वत दे पाने में असमर्थ होने के चलते उनके पति का तबादला अनूप शहर के लिए कर दिया गया है. यहां पर प्रत्येक मलाईदार पद के लिए 50 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक की रिश्वत चल रही है. लक्ष्मी देवी ने इस पूरे प्रकरण की जांच कराने के अलावा जय प्रकाश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है. नीचे पढि़ए शिकायती पत्र…








