फेसबुक पर यह तस्वीर इन दिनों खूब लोकप्रिय है. मीडिया का चरित्र बताने वाले इस चित्र को लोग आपस में साझा कर रहे हैं. पैसे और पूंजी की गुलाम हो चुकी मीडिया का काम अब झूठ को सच बताना और सच को उजागर न करना हो चुका है. इसी कारण मीडिया और इससे जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बहुत तेजी से गिरी है. कामन मैन तक अब कहने लगा है कि मीडिया में पैसे के बल पर जो चाहें वो छपवा लो.
लोगों का मानना है कि मीडिया अब सत्ता-सिस्टम में बैठे लोगों की भाषा बोलता है और उन्हीं जैसा करप्ट कैरेक्टर हो चुका है. इस चित्र को आप देखिए और अपने दोस्तों से भी साझा करिए. चित्र को भड़ास तक पहुंचाने के लिए संजय जी का आभार. -यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया






