Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

यादव जाति के खिलाफ खबर छपने से नाराज जनता ने हिन्दुस्तान अखबार जला डाला

हिंदी दैनिक हिन्दुस्तान में यादव जाति के विरुद्ध छपी टिप्पणी से मधेपुरा में आक्रोश की आग धधकने लगी थी. आक्रोशित लोगों नें 22 अगस्त को हिन्दुस्तान दैनिक के कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन कर हिन्दुस्तान दैनिक की सैकड़ों प्रतियों को आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शनकारियों के तेवर को देख कर “हिन्दुस्तान” कार्यालय के सभी कर्मी भाग खड़े हुए. काफ़ी मशक्कत के बाद मधेपुरा के थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने हालात को संभाला. लोगों ने “हिन्दुस्तान ” के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण कर अपनी नाराजगी जाहिर करना शुरू कर दिया है. साथ ही न्यायालय में  “हिन्दुस्तान” के कर्ताधर्ता के विरुद्ध मुकदमा भी ठोकने की तैयारी कर रहे हैं.

हिन्दुस्तान दैनिक में 10 अगस्त को कोशी संस्करण में पेज पांच पर एक खबर का प्रकाशन किया गया. “कृष्ण भक्तों के दरवाजे पर गाय नहीं बोलेरो” शीर्षक से छपी खबर में ये जिक्र किया गया था कि मधेपुरा के कृष्ण भक्त अपनी बूढी गायों को दूसरे प्रदेश के बूचणखाने में बेचते हैं. खबर में परोक्ष रूप से यादव जाति के लोगों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी थी. इस खबर से आक्रोशित लोगों ने हिन्दुस्तान दैनिक के मधेपुरा कार्यालय के इंचार्ज अमिताभ से मिलकर अपनी लिखित आपत्ति दर्ज करवाते हुए जिम्मेवार संवाददाता को हटाने और आपत्तिजनक लेख के लिये खेद जताने की मांग की थी. लोगों की आपत्ति के बावजूद ना तो सम्बन्धित संवाददाता के विरुद्ध कार्रवाई की गयी और ना ही खेद व्यक्त किया गया. पुन: स्थानीय लोगों ने उक्त अखबार के भागलपुर कार्यालय में फ़ैक्स भेज कर सम्पादक को अपनी आपत्ति से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की. लोगों की आपत्ति को भागलपुर के सम्पादक विशेश्वर कुमार ने भी नजरअंदाज कर दिया. सम्पादक की बेरुखी और अदूरदर्शिता से ये मामला और भी तूल पकड़ लिया.

यादव जाति के लोग जिस खबर पर नाराज हुए, उसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें– मूल खबर 

विरोध प्रदर्शन और आगजनी से संबंधित पूरे घटनाक्रम का वीडियो यहां उपलब्ध है, क्लिक करें…

http://bhadas4media.com/video/viewvideo/632/media-world/burning-newspaper-in-madhepura.html

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...