नई दिल्ली। याहू ने बुधवार को गुरमीत सिंह को याहू इंडिया का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया। गुरमीत सिंह भारत में याहू का पूरा व्यापार देखेंगे। कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार गुरमीत याहू इंडिया और साउथ एशिया के हेड य्वोने चांग को रिपोर्ट करेंगे।
मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले गुरमीत फोर्ब्स इंडिया के भारत में सीईओ रह चुके हैं। कंपनी को उम्मीद है कि गुरमीत के आने से कंपनी उन्नति में विस्तार होगा। गुरमीत सोनी म्यूजिक, हिन्दुस्तान टाइम्स, इंडिया टुडे ग्रुप, राजश्री मीडिया, मैरिको इंडस्ट्रीज में कार्य कर चुके हैं। गुरमीत ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातकोत्तर किया है। हैदराबाद मैकेनिकल में वे प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।






