इंटरनेट कंपनी याहू डिस्प्ले विज्ञापन बाजार में विस्तार करने की योजना बना रही है. याहू इसके लिए ऑनलाइन विज्ञापन कंपनी इंटरक्लिक का 27 करोड़ डालर में अधिग्रहण करने जा रही है. न्यूयार्क बेस्ड कंपनी इंटरक्लिक ऐसे तरीके डिजाईन करती है, जिससे ऑनलाइन ग्राहकों को टार्गेट करने में मदद मिलती है. अधिग्रहण के बाद याहू को बिजनेस बढ़ाने में सहायता मिलेगी.
दोनों के बीच हुए समझौते के मुताबिक याहू विज्ञापन कंपनी इंटरक्लिक का अधिग्रहण नौ डालर प्रति शेयर के भाव से करेगी, जिसके लिए उसे 27 करोड़ डालर चुकाने होंगे. संभावना जताई जा रही है कि यह अधिग्रहण अगले साल की शुरुआत में किया जा सकता है. याहू ने भी बयान जारी कर जनवरी में अधिग्रहण की उम्मीद जताई है.






