श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर में गुरुवार को एक उर्दू दैनिक के फोटोग्राफर को एक युवती का एमएमएस बनाने के आरोप में हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है। बारामूला जिले के अंतर्गत पट्टन कस्बे के थाना प्रभारी अरविंद कोतवाल ने बताया कि एक युवती के पिता ने शिकायत की थी कि एक युवक ने उसकी बेटी को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसकी अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर ली। अब वह यह क्लिप पूरे कस्बे में अलग अलग लोगों के मोबाइल पर स्थानांतरित कर रहा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के पिता की इस शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद अश्लील एमएमएस बांट रहे युवक को रंगे हाथ दबोच लिया। उसका नाम नसीर अहमद तेली है। वह खुद को एक उर्दू समाचार पत्र का फोटोग्राफर बताता है। आरोपी निहालपोरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






