Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

युवाओं को महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारियां सौंप कर भाजपा ने किया चुनावी रणनीति का आगाज

भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा का दुबारा अध्यक्ष बनने के बाद अनुराग ठाकुर ने अपनी टीम घोषित कर दी है। भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में इस बार नई उम्र के कई चेहरे दिखाई दे रहे हैं। स्टडी सर्किल के प्रभारी बनाये गए जयराम विप्लव और उपाध्यक्ष मधुकेश्वर देसाई टीम में सबसे युवा चेहरे हैं।

भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा का दुबारा अध्यक्ष बनने के बाद अनुराग ठाकुर ने अपनी टीम घोषित कर दी है। भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में इस बार नई उम्र के कई चेहरे दिखाई दे रहे हैं। स्टडी सर्किल के प्रभारी बनाये गए जयराम विप्लव और उपाध्यक्ष मधुकेश्वर देसाई टीम में सबसे युवा चेहरे हैं।

गौरतलब है कि 25 वर्षीय मधुकेश्वर देसाई पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के पोते हैं, जबकि 23 साल के जयराम विप्लव विद्यार्थी परिषद से टीम में आये थे। मध्य प्रदेश से युवा चेहरे के तौर पर राहुल कोठारी को महामंत्री बनाया गया है। प्रांशु द्विवेदी, नुपुर शर्मा, सौरभ खत्री, डोनी नीच, बिल लोथ, महेश गर्ग, अभिषेक मटोरिया, डा.प्रमोद जैसे युवा को भी जिम्मेदारियां दी गयी हैं।

दरअसल, भाजपा नितिन गडकरी के कार्यकाल से ही 18-25 वर्ष के युवाओं को लुभाने के प्रयास में दिख रही थी। राजनाथ सिंह ने युवाओं को लेकर हाल ही में एक कमिटी भी बनाई है, वरुण गांधी, पूनम महाजन, वाणी त्रिपाठी, सुधांशु त्रिवेदी, अमित ठाकर, अनुराग ठाकुर, कौशलेन्द्र, राजीब बब्बर आदि को शामिल किया गया है। इस कमिटी की ओर से भी पार्टी को 18-25 साल के युवाओं के बीच काम करने का सुझाव दिया गया है। भाजयुमो की टीम को देखकर तो ऐसा लगता है कि भाजपा इस सुझाव को गंभीरता से ले रही है। आने वाले चुनाव में युवा वोटरों को लुभाने का यह एक प्रयास कहा जा सकता है। नरेन्द्र मोदी युवाओं की बात करते हैं और उनके पार्टी में युवाओं को अधिक से अधिक महत्व मिले तो संकेत साफ़ समझा जा सकता है।

हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के युवाओं को राजनीति से जोड़ने के फार्मूले में सेंध लगाते हुए युवक कांग्रेस व एनएसयूआई के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करवाया था। कुल मिलाकर आने वाले चुनाव में युवा मतदाताओं को रिझाने-लुभाने और जोड़ने की कोशिशें हर राजनीतिक दल की ओर से तेज होगी और इस रणनीति का आगाज़ भाजपा ने अपनी युवा इकाई के माध्यम से कर दिया है।   

माही सिंह वत्‍स की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...