युवा पत्रकार एवं पीटीआई-भाषा में काम कर रहे हिमांशु सिंह का भारतीय सूचना सेवा (ग्रुप बी) में चयन हो गया है. पीटीआई भाषा के ही आनंद सौरभ का भी इस परीक्षा में चयन हुआ है. हिमांशु अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ जल्द ही अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे. आनंद और हिमांशु दोनों ही भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में हिन्दी पत्रकारिता के छात्र रहे हैं.
एसएससी द्वारा कराई गयी परीक्षा में हिमांशु का तीसरा और आनंद का चौदहवां स्थान रहा. मूलतः आगरा के रहने वाले हिमांशु ने इससे पहले सी न्यूज, आगरा में भी अपनी सेवाएं दी हैं. इस परीक्षा में लगभग 15 हजार पत्रकारों और पत्रकारिता के छात्रों ने आवेदन किया था जिनमें 123 लोगों का अंतिम चयन हुआ है.





