Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

युवा महिला आर्किटेक्ट पर मोहित मोदी को शक था कि मेरे पास उनकी सेक्स सीडी है : प्रदीप शर्मा

एक लड़की की जासूसी कराने के कांड में घिरे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन गृहमंत्री रहे अमित शाह की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. गुजरात के निलंबित आईएएस अफसर प्रदीप शर्मा ने जासूसी कांड में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है. प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि युवा महिला आर्किटेक्ट और मोदी एक दूसरे के काफी करीब थे. मोदी लगातार उसे एसएमएस भेजते थे. मोदी ने ऐसे-ऐसे एसएमएस उस लड़की को भेजे जिसे पढ़कर लगेगा ही नहीं कि सीएम की कुर्सी पर बैठा कोई शख्स ऐसा भी लिख-भेज सकता है.

एक लड़की की जासूसी कराने के कांड में घिरे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन गृहमंत्री रहे अमित शाह की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. गुजरात के निलंबित आईएएस अफसर प्रदीप शर्मा ने जासूसी कांड में सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है. प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि युवा महिला आर्किटेक्ट और मोदी एक दूसरे के काफी करीब थे. मोदी लगातार उसे एसएमएस भेजते थे. मोदी ने ऐसे-ऐसे एसएमएस उस लड़की को भेजे जिसे पढ़कर लगेगा ही नहीं कि सीएम की कुर्सी पर बैठा कोई शख्स ऐसा भी लिख-भेज सकता है.

प्रदीप शर्मा के मुताबिक मोदी के इशारे पर ही लड़की की बातचीत रिकॉर्ड की गई. बाद में जब मोदी को शक हुआ कि मेरे पास उनकी कोई सेक्स सीडी है तो उन्होंने मुझे भ्रष्टाचार के झूठे आरोप में फंसवा दिया. प्रदीप शर्मा का साफ आरोप है कि महिला की सीडी के चलते उन्हें फंसाया गया. मोदी को लगा कि इस सीडी की जानकारी उन्हें है, इसलिए राज्य सरकार ने उन्हें भ्रष्टाचार के झूठे केस में फंसा दिया.

उन्होंने दावा किया है कि उनका शोषण किया जा रहा है क्योंकि उन्हें मोदी की युवा महिला आर्किटेक्ट के रिश्तों की जानकारी थी. उनका यह भी कहना है कि उनके छोटे भाई आईपीएस अधिकारी कुलदीप शर्मा ने गोधरा दंगों के बाद मोदी की अनेक कारगुजारियों का ‘पर्दाफाश’ किया था. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1984 बैच के अधिकारी प्रदीप शर्मा के खिलाफ कच्छ में 2008 में निजी फर्मों को भूमि आबंटन में कथित अनियमितताओं सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हैं. शर्मा चाहते हैं कि इन सभी मामलों को सीबीआई को सौंपा जाए. भावनगर नगर निगम के आयुक्त रह चुके शर्मा को कच्छ के भूकंप पुनर्वास कार्यक्रम में अनियमितताओं में कथित संलिप्तता से संबंधित मामले में 6 जनवरी, 2010 को गिरफ्तार किया गया था. शर्मा का आरोप है कि मोदी सरकार उन्हें जानबूझ कर निशाना बना रही है.

मोदी ने इस मुद्दे पर अपना मुंह नहीं खोला है, न ही उनके सिपहसालार और तत्कालीन गृह राज्य मंत्री अमित शाह ने. गुजरात के निलंबित आईएएस अफसर प्रदीप शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है. प्रदीप शर्मा ने अपनी अर्जी में ये भी कहा है कि जासूसी कांड की शिकार उस लड़की को उन्होंने ही मोदी से मिलवाया था. प्रदीप शर्मा की अर्जी से पहली बार ये बात भी सामने आई कि मोदी जिस लड़की की जासूसी करवा रहे थे, उससे उनका करीबी रिश्ता था.

हाल में जो एक सीडी जारी हुई है उसमें अमित शाह ये कह रहे हैं कि जिस तरह से वंजारा को जेल भेजा गया, उसी तरह से प्रदीप शर्मा को जेल भेजना है. इसी आधार पर शर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. ये वही बातचीत है जिसके ज़रिये मोदी सरकार पर एक महिला के खिलाफ जासूसी करने का इल्ज़ाम लग रहा है. इस बातचीत में अमित शाह एक महिला का फोन टैप कर उसकी पल-पल की खबर रखने का आदेश दे रहे हैं, क्योंकि साहेब ऐसा चाहते हैं. बहरहाल, प्रदीप शर्मा सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं, तो इस मामले को लेकर बीजेपी-कांग्रेस के बीच भी सियासत जारी है.

अमित शाह, साहेब, आईपीएस, महिला, जासूसी… (सुनें टेप)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...