यूएनआई के लिए काम कर चुके जानेमाने कश्मीरी पत्रकार जेएल रैना का पुणे स्थित निवास पर रविवार की रात निधन हो गया. वे 70 साल के थे. वे अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वे मूल रूप से दक्षिण कश्मीर के फुलवामा जिले के मुरन गांव के रहने वाले थे. वे लम्बे समय तक न्यूज एजेंसी यूएनआई के साथ जुड़े हुए थे. रिटायरमेंट के समय वे यूएनआई, मुंबई के न्यूज एडिटर थे. वे अहमदाबाद और श्रीनगर में भी सेवारत रहे.






