श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में संवाद समिति यूनाइटेड न्यूज आफ इंडिया (यूएनआई) के अंशकालिक संवाददाता गुलाम जिलानी बाबा का परसों रात निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे. श्री बाबा यूएनआई के अलावा विभिन्न अंग्रेजी एवं उर्दू समाचार पत्रों के लिए भी काम करते थे. उन्हें कुछ दिनों पूर्व श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां परसों रात उनकी मौत हो गई. उनके परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं. उनके निधन पर विभिन्न मीडिया संगठनों नेताओं और सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है.






