Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

यूजर्स की सूचनाएं विज्ञापनदाताओं को बेच रही फेसबुक!

लंदन : लोकप्रिय सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक विवादों में घिर गई है। उस पर यूजर्स की निजी सूचना निकालने और उसे विज्ञापनदाताओं को बेचने का आरोप लगा है। ब्रिटिश अखबार द संडे टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक अपने यूजर्स के राजनीतिक विचार, लैंगिक पहचान, धार्मिक आस्थाएं और यहां तक कि उनका अता-पता भी जमा कर रही है। यूरोपीय आयोग इस मुद्दे पर फेसबुक केखिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

लंदन : लोकप्रिय सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक विवादों में घिर गई है। उस पर यूजर्स की निजी सूचना निकालने और उसे विज्ञापनदाताओं को बेचने का आरोप लगा है। ब्रिटिश अखबार द संडे टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक अपने यूजर्स के राजनीतिक विचार, लैंगिक पहचान, धार्मिक आस्थाएं और यहां तक कि उनका अता-पता भी जमा कर रही है। यूरोपीय आयोग इस मुद्दे पर फेसबुक केखिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लोग चाहे अपनी प्राइवेसी सेटिंग कुछ भी रखें, फेसबुक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर लोगों की सूचनाएं जमा कर, उसे विज्ञापनदाताओं को उपलब्ध करा रही है। इसके चलते यूरोपीय आयोग अगले साल जनवरी में नया दिशा-निर्देश जारी करने वाला है। इसमें इस तरह के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने का प्रावधान होगा। नियमों का पालन न करने पर फेसबुक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष विविएन रीडिंग ने कहा कि वर्तमान यूरोपीय दस्तावेज संरक्षण कानून में संशोधन करके नए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने सेवा प्रदाताओं, खासकर सोशल मीडिया साइटों से कामकाज को लेकर पारदर्शिता बरतने को कहा है। यूजर्स को पता होना चाहिए कि आंकड़ों का संग्रह क्यों किया जा रहा है। इनका भविष्य में कहां इस्तेमाल होगा। हालांकि फेसबुक ने इन आरोपों से इंकार किया है। साभार : एजेंसी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...