Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

नोएडा

यूपी का जंगलराज : खनन माफिया के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाली आईएएस दुर्गा नागपाल सस्पेंड

Anurag Tiwari : आइये हम सब मिलकर यूपी की सपा सरकार को धन्यवाद दें, जिसने खनन माफिया के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाली आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को सस्पेंड कर दिया है। बेचारी खुद को दुर्गा की शक्ति समझ बैठी थी। मूर्ख नारी! मालूम नहीं सरकार में साक्षात शिव के पाल विराजमान हैं। क्या करें मुख्यमंत्री जी नए नए आईएस बने बच्चे हैं, आखिर अभी 2011 का ही तो बैच है उनका, धीरे धीरे सेटिंग का गेम सीख जायेंगे। लोग बताते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री जी पर्यावरण इंजीनियरिंग में ऑस्ट्रेलिया से डिग्री लेकर आये हैं! आप बेहतर समझते होंगे अनियंत्रित खनन का मतलब, अभी केदारनाथ में कुदरत ने बिला वजह इतना नाटक किया, इसका मतलब समझाने के लिए। (अनुराग तिवारी के फेसबुक वॉल से.)

Anurag Tiwari : आइये हम सब मिलकर यूपी की सपा सरकार को धन्यवाद दें, जिसने खनन माफिया के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाली आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को सस्पेंड कर दिया है। बेचारी खुद को दुर्गा की शक्ति समझ बैठी थी। मूर्ख नारी! मालूम नहीं सरकार में साक्षात शिव के पाल विराजमान हैं। क्या करें मुख्यमंत्री जी नए नए आईएस बने बच्चे हैं, आखिर अभी 2011 का ही तो बैच है उनका, धीरे धीरे सेटिंग का गेम सीख जायेंगे। लोग बताते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री जी पर्यावरण इंजीनियरिंग में ऑस्ट्रेलिया से डिग्री लेकर आये हैं! आप बेहतर समझते होंगे अनियंत्रित खनन का मतलब, अभी केदारनाथ में कुदरत ने बिला वजह इतना नाटक किया, इसका मतलब समझाने के लिए। (अनुराग तिवारी के फेसबुक वॉल से.)

ज्यादातर खनन का काम नरेंद्र भाटी के लोग ही कर रहे थे, इन्हीं ने आईएएस दुर्गा नागपाल की शिकायत की

Pankaj Chaturvedi : ग्रेटर नोएडा में अवैध खनन के खिलाफ मुहिम चलाने वाली बहादुर आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल को सस्पेंड कर दिया गया है. दुर्गा नागपाल ने ग्रेटर नोएडा में बन रहे एक धार्मिक स्थल के निर्माण पर रोक लगा दी थी. ये निर्माण बगैर अनुमति लिए गैरकानूनी तरीके से हो रहा था. हालांकि इसका निर्माण शुरुआती दौर में था, लेकिन इस

दुर्गा नागपाल

दुर्गा नागपाल

पर कार्रवाई करते हुए दुर्गा ने इसके निर्माण को ढहा दिया. सूत्रों के मुताबिक स्थानीय नेता नरेंद्र भाटी ने समाजवादी पार्टी हाईकमान से शिकायत की, जिसके बाद शनिवार देर रात दुर्गा को सस्पेंड कर दिया गया. माना जा रहा है कि इस पूरी कार्रवाई के पीछे अवैध खनन के खिलाफ चलाई गई दुर्गा नागपाल की मुहिम ही है, क्योंकि सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर खनन का काम नरेंद्र भाटी के लोग ही कर रहे थे और वो इस कार्रवाई से चिढ़े हुए थे. बहादुर आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपनी जोरदार मुहिम से खनन माफिया की नाक में दम कर दिया था. उन्होंने दर्जनों जगह छापे मारे थे, लेकिन ईमानदारी और बहादुरी के लिए इनाम और तारीफ की जगह उन्हें सस्पेंड कर दिया गया. उप्र इन दिनों बेहद संवेदनशील दौर से गुजर रहा है अभी कांवड़ व रमजान को लेकर पश्चिमी उप्र के एक छोट से गांव में दंगे हो चुके हें और उसमें गांव के हर घर के मुसलमान को पीएसी ने पीटा। ऐसे में निष्‍पक्ष, ईमानदार अफसरों का जीना मुहाल है. दुर्गा को सस्‍पेंड करने का पुरजोर विरोध करें.  श्री अखिलेश यादव के सभी संपर्क उपलब्‍ध करवा रहा हूं. सभी लोग एक साथ अपने-अपने तरीके से आवाज उठाएं कि ईमानदार लोगों के साथ अन्‍याय ना होने दें. [email protected], 0522-2235477, 0522-2235454, 9013180048, [email protected] & Chief Minister, 5, Vikramaditya Marg, Lucknow, Uttar Pradesh (पंकज चतुर्वेदी के फेसबुक वॉल से)

टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने आईएएस दुर्गा नागपाल की बहादुरी की पहले पेज पर खबर छापी थी

Sanjay Sharma : जिस आईएएस अफसर को अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई वो राजीव कुमार यूपी का प्रमुख सचिव नियुक्ति बना बैठा है और जिस आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपनी नौकरी अभी शुरू की. नोयडा में खनन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करना उन्हें भारी पढ़ गया. टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने उनकी बहादुरी की पहले पेज पर खबर छापी थी. खनन माफियाओं के दबाव लगातार बढ़ रहे थे और आज युवा मुख्यमंत्री ने इस अफसर को निलंबित कर दिया ..ऐसी ही चलानी होगी सरकार तभी तो 2014 में नतीजे बढ़िया आयेंगे. (संजय शर्मा के फेसबुक वॉल से)

दो साल के अंदर ही पिछली सरकार के रंग में रंग गयी यूपी की सपा सरकार

Anurag Mishra : सन २०१२ के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मायावती सरकार को गुंडों, चोरो और अपराधियों की सरकार बताने वाली और चुनाव बाद सत्ता में आने की स्थिति में अपराधमुक्त, भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी सत्ता में आने के दो साल के अंदर ही पिछली सरकार के रंग में रंग गयी है। मजे की बात यह है कि इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी ये पूर्ववर्ती सरकार को भ्रष्टाचारियों और अपरधियों की सरकार कहने से नहीं हिचकिचाते है। अरे भाई अगर वो गलत थे तो आपके ही अब तक के करम कौन से बहुत अच्छे है ? (अनुराग मिश्रा के फेसबुक वॉल से)
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...